{"_id":"658a55c9b2b9372a2b061313","slug":"bihar-news-woman-found-in-nalanda-had-a-dispute-with-her-husband-dead-body-found-hanging-in-room-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नालंदा में महिला की मिली, पति से हुआ था विवाद; कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नालंदा में महिला की मिली, पति से हुआ था विवाद; कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश
Tue, 26 Dec 2023 09:55 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:55 AM IST
सार
सोहसराय थाना के प्रभारी थानेदार सीमा कुमारी ने बताया कि पति ने तीन दिन पूर्व 10 हजार रुपए अकाउंट पर भेजे थे। इसी पैसे को लेकर कुछ विवाद हुआ।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में महिला की लाश मिली है। पति से रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह फंदे से लटकी हुई उसकी लाश बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोखर मोहल्ले की है। मृतका की पहचान विजय साव की पत्नी खुशबू देवी (32) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि तीन दिन पूर्व विजय साव ने खुशबू देवी के अकाउंट पर 10 हजार रूपए घर खर्च के लिए भेजे थे। इसमें से मात्र 500 रुपए ही बच सके। बाकी पैसे किसी कारणवश किसी और के अकाउंट पर चले गए इसी बात को लेकर सोमवार की शाम पति-पत्नी में फोन पर कहा सुनी हुई। इसके बाद खुशबू ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। साथ सो रही बेटी जब रोने लगी तो घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद फंदे से खुशबू को नीचे उतारा गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
तीन दिन पहले पति ने अकाउंट में 10 हजार रुपये भेजे थे
वर्ष 2013 में नवादा जिला के पकड़ीवरामा निवासी लक्ष्मण साव ने अपनी बेटी खुशबू की शादी सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोखर मोहल्ला निवासी विजय साव से किया था। इस बीच चार पुत्री ने जन्म लिया। पति दिल्ली में रहकर एक होटल में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी दिल्ली से लौट रहा है। सोहसराय थाना के प्रभारी थानेदार सीमा कुमारी ने बताया कि पति ने तीन दिन पूर्व 10 हजार रुपए अकाउंट पर भेजे थे। इसी पैसे को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन