फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman died in road accident news today bihta patna bihar police

Bihar News : सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

Tue, 10 Jun 2025 11:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Jun 2025 11:21 PM IST
सार

Bihar : घर से कोई सामान खरीदने महिला घर से निकली थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी, तभी कुछ ऐसा हुआ कि सड़क के दोनों तरफ के लोग देखते ही रह गये। अब लोग सड़क पर उतर आये हैं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Woman died in road accident news today bihta patna bihar police
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सड़क पार करने के दौरान एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर बाजार समिति के पास की है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिवार वालों ने शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। विरोध कर रहे लोग गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग करते हुए डटे रहे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों को समझाने बुझाने के लिए जुटी रही। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार काफी देर तक लगी रही। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : हरियाणा में बिहार के एक शख्स ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान, परिजनों ने बताई वजह
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बिहटा के राघोपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे विनोद श्रीवास्तव की पत्नी निधि कुमारी (30) किसी काम को लेकर बाजार गई  थी। इस बीच राघोपुर बाजार समिति के पास निधि सड़क पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने निधि को जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने घायल महिला को उचित इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जिसकी कुछ देर में ही इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार लोगों को कुचला, दो की हालत गंभीर; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

महिला की मौत की घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने मृतका के शव को मुख्य सड़क पर रखकर आगजनी करने लगे। लोगों ने विरोध करते हुए सड़क को जाम कर दिया। विरोध कर रहे लोगो ने पुलिस प्रशासन से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही परिजनों को मुआवजा देने की भी  मांग की। सड़क जाम होने के कारण लोग घंटों परेशान रहे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों को समझाने बुझाने के लिए घंटो मशक्कत करती रही।

घटना के संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में  भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अब स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed