{"_id":"67320693334d4253990f377e","slug":"bihar-news-woman-committed-suicide-in-patna-shri-krishna-puri-bihar-police-investigation-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : फांसी लगाते हुए बहन को किया वीडियो कॉल, कहा- अब नहीं जीना चाहती; पटना में महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : फांसी लगाते हुए बहन को किया वीडियो कॉल, कहा- अब नहीं जीना चाहती; पटना में महिला ने की आत्महत्या
Mon, 11 Nov 2024 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:58 PM IST
सार
Bihar : इन दिनों आत्महत्या का चलन बहुत बढ़ गया है। राजधानी के पॉश एरिया में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने इस घटना को अंजाम देते वक्त अपनी बहन को वीडियो कॉल करते हुए कहा- कि अब मैं जीना नहीं चाहती हूं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान अमन कुमार की पत्नी दामिनी ऊर्फ डॉली कुमारी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
आत्महत्या करने के दौरान बहन को किया वीडियो कॉल
घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दामिनी उर्फ डॉली सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाते हुए अपनी बहन को कहा कि मैं अब जीना नहीं चाहती हूं, इसलिए सुसाइड कर रही हूं। दामिनी उर्फ डॉली नवगछिया की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उसको 2 साल की बेटी है जो दिव्यांग है। वह उसे पालने में असमर्थ हो रही थी। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन एक डायरी मिला है, जिसमें इस तरह की कुछ बातें लिखी हुई हैं। मायके पक्ष के अनुरोध पर पुलिस ने शव को सुरक्षित रखा है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन