फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Wife killed husband along with lover love affair husband wife vaishali bihar police murder case

Husband Wife : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेत दिया पति का गला, आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हुआ था विवाद

Thu, 27 Feb 2025 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Feb 2025 10:45 PM IST
सार

Love Affair : कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन अब प्यार अंधा होने के साथ-साथ अनैतिक भी हो गया है। क्यों कि अगर ऐसा नहीं होता तो आज नितेश जिंदा होता और उसकी पत्नी उसके क़त्ल के आरोप में पुलिस कस्टडी में नहीं होती। अब पूरी कहानी भी जानिये। 

विज्ञापन
Bihar News : Wife killed husband along with lover love affair husband wife vaishali bihar police murder case
पति के साथ बेवफा पत्नी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर शव को ठिकाना लगाने के लिए गांव के ही एक कुंआ में फेक दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव का है। मृतक की पहचान रघुनाथ साह के पुत्र नितेश कुमार (26) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दूसरे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़क गया पति 
 घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नीतीश कुमार हलुआई का काम करता था। मृतक की पत्नी नेहा कुमारी का गांव के ही एक लड़का विशाल कुमार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना 20 फरवरी की शाम की है। नितेश शाम 6 बजे काम से घर लौटा था। उसकी मां उसी दिन कुंभ स्नान के लिए गई थी। उस दिन नितेश का काम पर जाने का मन नहीं था लेकिन उसकी पत्नी ने अपने पति नितेश को जबरदस्ती काम पर भेज दिया। जब नितेश घर लौटा तो उसने गांव के मुन्ना सिंह के बेटे विशाल को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। उसे देखते ही नितेश भड़क गया और पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान नेहा और विशाल ने मिलकर नितेश का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या कर कुएं में शव को फेंका 
रात के अंधेरे में दोनों आरोपियों ने शव को बांधकर घर से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। सुबह मृतक के पत्नी ने घर वालों को नितेश के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे खोजबीन करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस से मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान नितेश और उसके पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया। इधर उसपर कोई शक न करे इसके लिए लोगों की आँखों में धुल झोंकने के लिए नितेश की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसका इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे खुला मामला 
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक नीतीश कुमार बीते बीस फरवरी को सिहमा कल्याण गांव में काम करने गया था, लेकिन शाम को घर नही लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया तब नितेश के पिता ने नितेश के गुमशुदगी का मामला भगवानपुर थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने मृतक के पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो गांव के ही एक लड़का विशाल कुमार के साथ प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने पहले उक्त लड़का को पुछताछ के लिए हिरासत में लेकर गहन पुछताछ की लेकिन लड़का ने अपना मुंह नही खोला। तब पुलिस ने पत्नी नेहा को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु की तो दोनों ने नितेश की हत्या कर शव को कुंआ में फेकने की बात बताई पुलिस को बताई। पुलिस ने निशान देही पर कुंआ से शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ लालगंज गोपाल मंडल घटना स्थल पर पहुंच घटना की बिस्तृत जानकारी लिए पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed