फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : weather 10 days prediction for bihar, rain in bihar, cold wave impact in bihar school closed

Today Weather : शीतलहर से कांप रहा बिहार, 18 जनवरी तक मौसम से सावधान रहना होगा; बारिश के कारण आफत और बढ़ेगी

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

Bihar News : मौसम की हालत के कारण दिन में भी लोग सड़क पर कम दिख रहे हैं। शीतलहरी का असर घर के अंदर तक महसूस हो रहा है। आठवीं तक के स्कूल ज्यादातर जिलों में बंद हैं। पूर्वानुमान में 18 जनवरी तक सावधान रहने कहा गया है, क्योंकि बारिश भी आने वाली है।

विज्ञापन
Bihar News : weather 10 days prediction for bihar, rain in bihar, cold wave impact in bihar school closed
बिहार में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आठवीं तक के स्कूल ज्यादातर जिलों में बंद हैं। बिहार के अधिकांश जिलों के जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार कहीं 16 जनवरी तो कहीं 17 जनवरी तक शहर के सारे स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार में आगामी 18 जनवरी तक ठंड में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं होने का पूर्वानुमान बताया है। लोगों को इस कड़ाके की ठंड और शीत लहरी से सावधान रहने का भी सुझाव दिया है। 17 एवं 18 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बताए गए हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक कोल्ड डे के लिए लोगों से सावधान रहने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


कारण के साथ बताया पूर्वानुमान 
मौसम विभाग का यह मानना है कि हिमालय के पश्चिमी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा का प्रभाव पूरे बिहार पर पड़ रहा है। इससे ठंड और बढ़ती जा रही है। यह स्थिति आने वाले 18 जनवरी तक बने रहने की बात बताई जा रही है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को राजधानी पटना, गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान बताया है। पटना के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के कई जिलों में शीतलहर के आसार हैं साथ ही घने कोहरा और कनकनी का कहर जारी है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया यलो अलर्ट 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 जनवरी को पटना, गया समेत एक-दो जिलों में शीतलहर के आसार हैं। वहीं 14 और 15 जनवरी को उत्तरी भागों के एक-दो स्थान पर कोल्ड डे रहने की संभावना है। दो दिनों तक शीतलहर और शीत दिवस को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस जिले में कैसा है मौसम 
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। कोहरा, कनकनी और सर्द पछुआ चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जनवरी से मौसम और बिगड़ सकता है। कोल्ड डे पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली एवं गोपालगंज में दर्ज किया गया। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। बिहार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस एवं औसत न्यूनतम तापमान 8.02 डिग्री सेल्सियस रहा। घना कुहासा पटना, गया पूर्णिया आदि शहरों में जबकि राज्य के अधिकांश भागों में मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय छाये रहेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed