फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ward councilor's husband murdered in Motihari, criminals shot him; Bihar Police Investigation

Bihar News : मोतिहारी में वार्ड सदस्य के पति की हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली; ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 12 Aug 2024 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Aug 2024 05:07 PM IST
सार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Ward councilor's husband murdered in Motihari, criminals shot him; Bihar Police Investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में दिनदहाड़े वार्ड सदस्य से पति की हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अपराधियों सोमवार दिनदहाड़े वार्ड पार्षद पति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नौवाडीह पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर सात के सदस्य के पति इशरोज अंसारी (35) घर लौट रहा था। पहाड़पुर में बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क के नरकटिया कब्रगाह के पास सोमवार दोपहर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जब तक परिजन या आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक इशरोज ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राज मिस्त्री का काम कर घर चलाता था इशरोज 
इशरोज राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के भाई सफरोज अंसारी व हसनैन मियां ने बताया कि इशरोज दाढ़ी बनवाने बाइक से नरकटिया चौक पर गया था। दाढ़ी बनवाकर घर लौटने के क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधी गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगाने की सूचना पर पहुंचे और इलाज के लिए जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है। जल्द ही हत्या में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed