फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Viral audio of voice call between rakesh sinha giriraj singh before bjp list for election 2024

Election 2024 : भाजपा के अंदर सीट की कैसी मारामारी, वायरल बातचीत से जानें सच; चुनाव से पहले गिरिराज निशाने पर

Mon, 11 Mar 2024 04:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 11 Mar 2024 04:17 PM IST
सार

Bihar News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपाई झंडे के साथ काला झंडा दिखाए जाने का मामला गरमाया हुआ है। इसके पीछे बेगूसराय सीट का टिकट हासिल करने की लड़ाई कितनी है, यह नहीं बता सकते। फिलहाल, एक ऑडियो वायरल है। उसकी बातें बहुत कुछ कह रहीं।

विज्ञापन
Bihar News : Viral audio of voice call between rakesh sinha giriraj singh before bjp list for election 2024
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का बेगूसराय लोकसभा चुनाव 2019 की तरह 2024 में भी हॉट सीट है। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में बिहार से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं बताया गया। अब दूसरी सूची का इंतजार है। इस इंतजार के बीच न तो केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह अपना टिकट पक्का मान रहे हैं और न दूसरे दावेदार अपना जुगाड़ छोड़ रहे हैं। इस बीच बेगूसराय में भाजपाई झंडे के साथ काले झंडे लेकर कुछ लोगों ने गिरिराज सिंह का विरोध किया। इसके बाद सामने आया कि वह लोग कौन थे। अब एक ऑडियो सामने आ रहा है, जिसकी पुष्टि 'अमर उजाला' नहीं कर रहा है और न ही इस कॉल के दौरान कही गई बातों से हम बतौर मीडिया इत्तफाक रखते हैं। लेकिन, यह वायरल बातें लोगों के बीच हैं। जानें, किसके बीच क्या हुई बातचीत? 'अमर उजाला' आपको जस के तस उनकी बातों को पढ़ा रहा...

विज्ञापन


एक पक्ष - हैलो।

  • दूसरा पक्ष - जी हैलो।

एक पक्ष - नेताजी प्रणाम!

  • दूसरा पक्ष - -प्रणाम...प्रणाम! की हाल छै? (क्या हाल है)

एक पक्ष- जी ठीक छै, अपन कहियौ। (जी, ठीक है, आप अपना बताएं)

  • दूसरा पक्ष -कल पुतला फूंकै के कार्यक्रम छै। (कल पुतला फूंकने का कार्यक्रम है)

एक पक्ष - केकर? (किसका)

  • दूसरा  पक्ष - गिरिराज बाबू क। 

एक पक्ष - कहां पर? 

  • दूसरा पक्ष -रानी में।

एक पक्ष - ठीक छै, कितना बजे? (ठीक है, कितने बजे)

  • दूसरा पक्ष -12 से एक बजे के तैयारी छै। (12 से 1 बजे की तैयारी है)

एक पक्ष - ठीक छै तब झमटिया ढाला डाल पर मोदी जी के पुतला हम फूंक दै छियै। (ठीक है, तब झमटिया ढाला पर मोदी जी का पुतला फूंक देते हैं।)

विज्ञापन
  • दूसरा पक्ष - मोदी जी तो भगवान छथिन। (नरेंद्र मोदी जी भगवान हैं।)

एक पक्ष- तो फिर गिरिराज जी कथी छथिन ? हुनकर हनुमान छथिन। (तो फिर गिरिराज जी क्या हैं? वह मोदी जी के हनुमान हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दूसरा पक्ष - ... (प्रतिशत बताते हुए) वसूलै वाला छथिन। (वसूलने वाले हैं)

एक पक्ष- नै नै ई तरीका नै न चलतै। मोदी जी अगर भगवान छथिन त गिरिराज उनकर  हनुमान छथिन। अगर पुतला फूंकैतै त दोनों क फूंकैतै। (नहीं नहीं यह तरीका ठीक नहीं है। मोदीजी अगर भगवान हैं तो गिरिराज उनके हनुमान हैं। अगर पुतला फूंकायेगा तो दोनों का पुतला फूंकायेगा।) 


एक पक्ष - गिरिराज सिंह क की गलती छै ज इनकर पुतला फुकबै?  (गिरिराज सिंह की क्या गलती है, जो इनका पुतला आप फूंकियेगा)  

  • दूसरा पक्ष- (प्रतिशत बताते हुए) वसूलै वाला छथिन। क्षेत्र में एको गो काम नै कैलखिन। (वसूली करने वाले हैं। क्षेत्र में एक भी काम नहीं किया है।)

एक पक्ष - के वसूले छै? (कौन वसूलता हैं?)

  • दूसरा पक्ष - गिरिराज सिंह। 

एक पक्ष -  के देलकै? (कौन दिया है?)

  • दूसरा पक्ष - विनोद दा के मोबाइल में छै। (विनोद बाबू के मोबाइल में प्रमाण है)

एक पक्ष- विनोद दा के मोबाइल में अगर गिरिराज सिंह क सबूत छै त उ सब लोग क पैसा हम वापस कैर दे बै। (विनोद बाबू के मोबाइल में अगर गिरिराज सिंह के खिलाफ ऐसा सबूत है तो उन सब लोगों का रुपया मैं वापस करूंगा)

  • दूसरा पक्ष – जे जे रुपया देलकै.. (जो जो रुपया दिया है..)

एक पक्ष- के देलकै, की देलकै... हमें नि जानें छियै,अगर विनोद दा क पैसा वहां छै त ऊ रुपया हम वापस कैर देबै। (कौन दिया है, कौन नहीं दिया है... यह हमें नहीं पता। अगर विनोद बाबू का रुपया वहां है तो वह सारा रुपया मैं वापस करूंगा)

  • दूसरा पक्ष – उनकर मोबाइल में..(उनके मोबाइल में)

एक पक्ष - फेर, उनकर मोबाइल में की छै, नै छै, दुनिया में एक सौ वीडियो चलै छै । (फिर..उनके मोबाइल में क्या है, नहीं है..दुनिया में ऐसे सौ वीडियो घूमते हैं)

  • दूसरा पक्ष - विनोद के मोबाइल में सबूत छै। (विनोद के मोबाइल में सबूत है)

एक पक्ष- विनोद क मोबाइल में की छै, नै छै... एकरा से कोई मतलब नै छै। अहों बारे में पता चलले हन कि अहां राम पुण्य जी क तीस हजार रुपया लेकर चैल गेलिऐ। त अहां क पुतला हम फूंक दियौं? (विनोद के मोबाइल में क्या है और क्या नहीं हैं इससे कोई मतलब नहीं है।आपके बारे में भी पता चला है कि आप राम पुण्य जी का तीस हजार रुपया लेकर चले गये हैं, तो क्या मैं आपका भी पुतला फूंक दूं?)

  • दूसरा पक्ष - पुतला त कल फुकबे करबै। (पुतला तो कल फूंकेंगे ही)

एक पक्ष- अहों क भी हमरा पास सबूत छै। त हम अहों क पुतला फूंक दूं वहां आकर? (आपका भी मेरे पास सबूत है, तो मैं आपका भी पुतला फूंक दूं वहां आकर?)

  • दूसरा पक्ष- हमरा बारे में त बोलतै @#@#@. (मेरे बारे में बोलेगा...अपशब्द बोला जा रहा है)

एक पक्ष- त इहे बात उनको बारे में भी बोलतै न ?(तो यही बात उनके बारे में भी बोलेगा न)

  • दूसरा पक्ष – ई बात के सच्चाई छै ( इस बात की सच्चाई है..)

एक पक्ष - अगर अहां पास सच्चाई छै, त हमरौ प्रमाण दियै। त हम भी अहां के साथ रहबै। हमरा किये नै प्रमाण दै छियै? अगर विनोद जी के मोबाइल में प्रमाण छै, त उनकर मोबाइल से अहां अपन मोबाइल में ले लियै और हमरा संतुष्ट करियै। एकर बाद हमहूं अहां के साथ रहबै । (अगर आपके पास सच्चाई है तो मुझे भी प्रमाण दीजिये। तब मैं भी आपके साथ रहूँगा। मुझे आप प्रमाण क्यों नहीं दे रहे हैं? अगर विनोद जी के मोबाइल में प्रमाण है तो उनके मोबाइल से आप अपने मोबाइल में ले लीजिये और मुझे संतुष्ट कीजिये।

  • दूसरा पक्ष- उहे तैयारी में छियै। (मैं उसी के तैयारी में हूं)

 एक पक्ष - अगर गिरिराज सिंह लै छथिन त राकेश सिन्हा केकरा फ्री दे देलखिन हन अभी तक? (अगर गिरिराज सिंह लेते हैं तो राकेश सिन्हा किसे फ्री दे दिए हैं अब तक?)

  • दूसरा पक्ष- ठीक छै अब हम फोन धरै छियै। (ठीक है, अब मैं फोन रखता हूं)

एक पक्ष व्यक्ति - नैय-नैय फोन कथिल रखबै । (नहीं-नहीं फोन क्यों रखिएगा।)

  • दूसरे पक्ष ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed