फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance team arrested Panchayat Rojgar Sevak taking bribe gaya bihar police

Bihar News : पंचायत रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Sat, 08 Mar 2025 01:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 01:08 AM IST
सार

Vigilance : निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत रोजगार सेवक योजना के तहत लाभार्थियों से जीरो टैग करने में पैसे की मांग कर रहा था। दो लोगों ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance team arrested Panchayat Rojgar Sevak taking bribe gaya bihar police
निगरानी टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पूरा मामला गया जिले के इमामगंज प्रखंड की है। गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक की पहचान रजनीकांत राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दस हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस का कहना है कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम मल्हारी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक रजनीकांत राय को दस हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंचायत रोजगार सेवक सिद्धपुर पंचायत के भी चार्ज में थे। पंचायत रोजगार सेवक योजना के तहत लाभार्थियों से जीरो टैग करने में पैसे की मांग कर रहे थे, जिसके बाद रंजीत यादव एवं अमित यादव नामक दो लोगों ने निगरानी विभाग शिकायत की थी। शिकायत के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


खुलेआम करता था रुपयों की मांग 
इस मामले में प्रोग्राम अफसर राकेश रंजन ने बताया कि निगरानी विभाग की तरफ से फोन आया था। बताया गया कि पंचायत रोजगार सेवक रजनीकांत राय दस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई। वही ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पंचायत रोजगार सेवक पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। खुलेआम रुपयों की मांग किया करता था। इस कार्रवाई के बाद अन्य भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पंचायत में निगरानी विभाग की टीम ने पहले भी की थी कार्रवाई 
निगरानी विभाग की टीम के द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इमामगंज अंचल में पूर्व में भी नाजीर अजित कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed