फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Vigilance department arrested assistant director and clerk horticulture department vaishali

Bihar : स्पेशल विजलेंस की टीम ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक सहित दो पर की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 04:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

Vigilance department : विजलेंस की टीम ने कल रात बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के पटना और बक्सर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब उद्यान विभाग के कर्मी और सहायक निदेशक को स्पेशल विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar news : Vigilance department arrested assistant director and clerk horticulture department vaishali
गिरफ्तार कर ले जाती स्पेशल विजलेंस की टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उद्यान विभाग के कर्मी सहित सहायक निदेशक को स्पेशल विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम का कहना है कि एक कर्मी के वेतन के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी गई थी। स्पेशल विजलेंस की टीम ने सात हजार रुपया घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। स्पेशल विजलेंस की टीम ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक शशांक कुमार और कर्मी अरविन्द झा को गिरफ्तार कर पटना ले जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


दिसंबर 2024 का वेतन जारी करने के लिए मांगे थे सात हजार रुपये
विशेष निगरानी इकाई ने आज उद्यान विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर शशांक कुमार और उसी विभाग के एक अन्य कर्मचारी अरविन्द झा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शिकायतकर्ता गोरख राम की शिकायत के आधार पर की गई है। गोरख राम ने स्पेशल विजलेंस की टीम से यह शिकायत की थी कि शशांक कुमार और अरबिंद झा ने उनसे दिसंबर 2024 का वेतन जारी करने के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप ल्गातेव हुए कहा कि रुपया तो बहुत मांग रहे थे, लेकिन बार करते करते सात हजार पर करार हुआ। शिकायतकर्ता गोरख राम ने यह भी आरोप लगाया कि उनका कहना था कि जबतक तुम रुपया खर्च नहीं करोगे, तब तक तुम्हारा काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगे हाथ सात हजार रुपये रिश्वत लेते धराये 
शिकायत मिलने के बाद स्पेशल विजलेंस की टीम ने मामले की जांच की, जिसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने शिकायत का सत्यापन किया और फिर उद्यान विभाग के सहायक निदेशक शशांक कुमार और कर्मी अरबिंद झा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।स्पेशल विजलेंस की टीम ने मामले की पुष्टि की। फिर टीम ने शिकायतकर्ता को अरबिंद झा और सहायक निदेशक शशांक कुमार से संपर्क करने का निर्देश दिया था। शनिवार को दोनों आरोपियों शशांक कुमार और अरविन्द झा को विजिलेंस कोर्ट, पटना में पेश किया जाएगा। 

        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed