फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance arrested head clerk and computer operator of DEO office take bribe araval bihar police

Bihar News : निगरानी ने की बड़ी कार्रवाई, डीईओ ऑफिस के प्रधान लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 08:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 May 2025 08:53 PM IST
सार

Bihar : निगरानी विभाग ने एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के दो कर्मी को रिश्वत लेते दबोचा है।

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance arrested head clerk and computer operator of DEO office take bribe araval bihar police
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अरवल जिले से की गई है। आरोपियों में प्रधान लिपिक मनोज कुमार और कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा हैं, जिन्हें पचास हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -NEET 2025: ₹20-30 लाख में नीट परीक्षा पास... विक्रम भी संजीव मुखिया से जुड़ा तो नहीं! बिहार में भी खेल
विज्ञापन


इस संबंध में टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल जिले के वाना मेहदिया निवासी स्व० रामरूप सिंह के पुत्र परिवादी कृष्णनन्द सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पदस्थापित आरोपी प्रधान लिपिक मनोज कुमार और कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार ने सेवा निवृत होने के बाद होने वाले आर्थिक भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Murder Case : दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे को क्यों मरवाया? शादी से नाराजगी बता रही पुलिस, वजह को लेकर चर्चा

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी मनोज कुमार और संतोष कुमार शर्मा के द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता पवन कुमार-।।, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार और संतोष कुमार शर्मा को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निकट भवानी होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 


                                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed