Harsh Raj : लॉ कॉलेज में पीट-पीटकर मारे गए हर्ष राज के लिए उबला पटना, अशोक राजपथ जाम कर करगिल चौक पर आगजनी
Bihar News : हर्ष की हत्या के बाद पटना की सड़कों पर छात्र उतर गये और टायर जलाकर अपना विरोध जता रहे हैं। उनकी मांग है कि कुलपति को तुरंत बदला जाय और आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र नेता और लाॅ के छात्र हर्ष की हत्या के विरोध में मंगलवार को छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र सड़क पर आगजनी कर छात्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। अशोक राजपथ पर सरकारी निर्माण के कारण वैसे ही रास्ता नहीं था, प्रदर्शन और जाम के कारण भीषण गर्मी में लोग त्राहिमाम कर गए। जिन लोगों को सोमवार को पटना लॉ कॉलेज में हुई हर्ष राज की हत्या की जानकारी नहीं थी, उन्हें भी इस जाम के कारण पता चल गया।
कई थानों की पुलिस पहुंची
छात्र नेता की हत्या की घटना को लेकर छात्रों में रोष है, जो अब सड़कों पर दिखने लगा है। गांधी मैदान स्थित करगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना पीरबहोर के साथ साथ आसपास के कई थानों की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुट गई है।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस ने सड़कों पर हंगामा करते छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कारगिल चौक के पास अफरातफरी का माहौल हो गया। फिर पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन छात्र लगातार टायर जलाकर अपनी मांग पर अड़े रहे। फिर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को हटाने की कोशिश की। हंगामा करने वाले कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने कई युवकों को पकड़कर गाड़ियों में भी बैठाया। इधर पुलिस पदाधिकारी लगातार आश्वासन देते रहे कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।