Bihar News : कई दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, लोगों ने बाईपास सड़क को जामकर किया प्रदर्शन
Bihar News : एक युवक रावण दहन देखने के लिए अपने घर से निकला था, और फिर वह लापता हो गया। कई दिनों के बाद उसकी लाश पानी भरे गड्ढे में मिला। लाश मिलने के बाद लोग गुस्से से भड़क उठे और सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा से लापता युवक का शव एक सप्ताह बाद पानी भरे गड्ढे में मिला है। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक दुर्गा पूजा के अवसर पर लंका दहन घूमने निकला था और तब से लापता था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी थी। परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस ने युवक को ढूंढने में काफी लापरवाही बरती। उनका कहना है कि पुलिस अगर सक्रिय होती तो युवक की हत्या नहीं होती। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पटना बाईपास को जाम कर दिया। लोगों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
पुलिस पर लगाया लापरवाही करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि दशहरा पूजा के अवसर पर लंका दहन घूमने निकला नीतीश कुमार (21) अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने युवक के लापता की सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी थी। गुरुवार को पुलिस ने शेखपुरा स्थित एक पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद कर लिया है। युवक के शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। इस बीच सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया। गुस्साए लोग अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पुलिस को लोगों के कोप विभाजन का शिकार बनना पड़ा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों के लंबे-लंबी कतारे लग गई। इस मामले को लेकर डीएसपी श्री सत्य काम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।