फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Updates: Folk singer Sharda Sinha health deteriorated; Treatment going on in Delhi AIIMS

Sharda Sinha: लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली एम्स में भर्ती, खाने-पीने में हो रही दिक्कत

Sat, 26 Oct 2024 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

Padma Vibhushan Sharda Sinha: लोक गायिका शारदा सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। तबीयत बिगड़ने बादद शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News Updates: Folk singer Sharda Sinha health deteriorated; Treatment going on in Delhi AIIMS
शारदा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा बीमार हो गई हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार की सुबह उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में अस्पताल से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो अस्पतालकर्मियों ने कुछ नहीं बताया। लेकिन, सूत्रों की मानें तो लोक गायिका को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके मेडिकल स्टाफ द्वारा अब तक कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 'अमर उजाला' उनके स्वस्थ्य के बेहतर होने की कामना करता है।
विज्ञापन


फिल्मों में भी दे चुकी हैं अपनी आवाज 
शारदा सिन्हा आस्था के महापर्व छठ के गानों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने सलमान खान के पहले फिल्म मैंने प्यार किया में भी प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी, जो आज भी काफी लोकप्रिय है। उन्होंने इसके अलावे अन्य फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। 1991 में उन्हें संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 2018 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 

Bihar News Updates: Folk singer Sharda Sinha health deteriorated; Treatment going on in Delhi AIIMS
पद्म श्री शारदा सिन्हा और उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा। - फोटो : सोशल मीडिया
सिन्हा परिवार में शोक की लहर है
22 सितंबर को लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया था। वह घर में ही गिर गए थे। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षा विभाग में क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनकी मौत के बाद सिन्हा परिवार में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed