फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Braj Kishore Sinha, husband of famous folk singer Sharda Sinha, passes away; died in hospital

Bihar News: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन; घर में गिर गए थे, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 22 Sep 2024 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Sep 2024 02:15 PM IST
सार

लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया कि दो दिन पहले घर में ही गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट आई थी। पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Braj Kishore Sinha, husband of famous folk singer Sharda Sinha, passes away; died in hospital
पद्म श्री शारदा सिन्हा और उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया। वह घर में ही गिर गए थे। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षा विभाग में क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे। उनकी मौत के बाद सिन्हा परिवार में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले घर में गिर गए थे

लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया कि दो दिन पहले घर में ही गिर गए थे। सिर में गंभीर चोट आई थी। पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू में थे। इलाज के बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। जहां वो वेटिंलेटर पर थे।

विज्ञापन


दो दिन अस्पताल में भर्ती रही थीं शारदा सिन्हा
पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा बीमार हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक वह दो दिन अस्पताल में भर्ती रहीं। इस दौरान उन्हें खून और प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। इस संबंध में अस्पताल से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो अस्पतालकर्मियों ने कुछ नहीं बताया , लेकिन जानकारी के मुताबिक़ यह रूटीन चेकअप था, लेकिन वह एक-दो दिन के बाद फिर भर्ती होकर आगे इलाज कराएंगी। फिलहाल वह अस्पताल से घर जा चुकी हैं। '

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed