फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle wanted to do dirty things with his niece in Vaishali, beat her up for protesting; Panchayat

Bihar: भतीजी के साथ गंदा काम चाहता था चाचा, विरोध करने पर पंचायत से सामने बेरहमी से पीटा; अब ऐसी धमकी दे रहा

Thu, 03 Apr 2025 10:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा महिला की पिटाई का वीडियो और आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत में शामिल लोगों से भी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle wanted to do dirty things with his niece in Vaishali, beat her up for protesting; Panchayat
महिला की सरेआम पिटाई करते दिखा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी से गंदा काम करने की कोशिश की। उसने जब मना किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि आरोपी चाचा ने पहले मैसेंजर के जरिए मेरे पति से संपर्क किया और उसकी शादी को महज दो महीने के भीतर तुड़वा दिया। इसके बाद उसने मेरे ऊपर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मुझे गांव की पंचायत में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो बनाने वाली मेरी मां और बहन को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता ने बिदुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, आरोपी चाचा ने केस वापस लेने को लेकर पीड़िता के पिता और छोटे भाई को अगवा करने की धमकी दी है। इधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक अप्रैल की सुबह की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पंचायत में मुखिया, सरपंच और कई अन्य लोगों की मौजूदगी में पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि, पिटाई के दौरान किसी ने भी पीड़िता को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा ने उसके पति को फेसबुक मैसेंजर के जरिए गलत संदेश भेजकर उनके रिश्ते में दरार डाल दी। इसके बाद पति ने जबरन सात महीने तक उसे अपने पास रखा। आखिरकार, चचेरी बहन ने उसके पति को बहकाकर उसे छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मामले में मुखिया के प्रतिनिधि ने भी आरोपी का साथ दिया और बिजली पोल में बांधकर पीटने की धमकी दी। जब पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया, तो मुखिया प्रतिनिधि ने मामले को दबाने की कोशिश की और केस दर्ज नहीं होने देने की धमकी दी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद एम्स दिल्ली में भर्ती, CCU में बीपी-शुगर के साथ इस परेशानी पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed