फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle and niece died due to scorching fire in house in Muzaffarpur, Inter exam:

Bihar News: घर में लगी आग में झुलसने से मामा-भांजी की मौत, इंटर परीक्षा देने के लिए आई थी; ऐसे हुआ हादसा

Wed, 05 Feb 2025 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

Muzaffarpur News: कांटी थाना के एसएचओ सुधाकर पांडे ने बताया कि एक घर में आग लगने की सूचना पर हमलोग पहुंचे। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा तब तक दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। पूरे घर में पेट्रोल की गंध आ रही थी।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle and niece died due to scorching fire in house in Muzaffarpur, Inter exam:
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मुजफ्फरपुर कांटी थाना क्षेत्र के पठानटोली गरम चौक में एक घर में आग लगने से पेट्रोल पंप कर्मी और उसकी भांजी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में पेट्रोल रखे होने के कारण आग लग गई। जब तक घर के लोग संभल पाते तब तक पूरे घर में आग फैल गई। घर में मौजूद लोगों ने निकलने की कोशिश की। लेकिन, सफल नहीं हो पाए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला बाल-बाल बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार रात इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी गई। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कांटी थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 
विज्ञापन


मरने वालों लोगों की पहचान बतरौल मोतीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मिथलेश राय (35) और उसकी भांजी कुमारी (17) के रूप में हुई। वह अपने मामा के पास में रहकर शहर के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही थी। मिथिलेश पेट्रोल पंप में बतौर एक नोजलमैन काम करता थ। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन में चित्कार मच गया है। उनका रो-रो करके बुरा हाल है। घटना का कारण आग लगने और घर में रखे हुए कई लीटर पेट्रोल कारण बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। FSL की टीम को सूचना दी गई है और वह भी जांच करेगी।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में कांटी थाना के एसएचओ सुधाकर पांडे ने बताया कि एक घर में आग लगने की सूचना पर हमलोग पहुंचे। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा तब तक दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। पूरे घर में पेट्रोल की गंध आ रही थी। सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि एक बड़ी और दो छोटी वाहनों के द्वारा आग पर काबू पाया गया है। इसको पूरा बुझने में डेढ़ घंटे का समय लग गया है। घर में रखे सारे सामान भी जल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed