फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ultimatum to Pappu Yadav by Lawrence bishnoi gang to apologise or kill within week

Pappu Yadav: वीडियो से सांसद पप्पू यादव को धमकी- लॉरेंस भाई से माफी मांगो, वरना अब मार देंगे

Sun, 01 Dec 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Dec 2024 03:24 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के इकलौते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को अंतिम धमकी मिल गई है, वह भी वीडियो के जरिए और खुलकर। वीडियो में कहा जा रहा कि लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगो, वरना अब मार देंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Ultimatum to Pappu Yadav by Lawrence bishnoi gang to apologise or kill within week
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को इस बार खुलेआम धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने वीडियो जारी कर पांच से छह दिनों में सांसद की हत्या का दावा किया है। वीडियो जारी कर युवक ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का कत्ल अगले पांच से छह दिनों में करने जा रहा है। वीडियो व्हाट्सएप नंबर (7480840395) से सांसद को भेजा गया है। इसमें धमकी देने वाले ने कहा है कि पप्पू यादव को मारने को ऑर्डर मिला है। हमलोग बहुत जल्द पप्पू यादव की हत्या कर देंगे। हमलोग पटना पहुंच चुके हैं। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि अगर सांसद पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई से मांफी मांग लेते हैं तो हमलोग उन्हें छोड़ देंगे। बार-बार बोला जा रहा है कि माफी मांग लीजिए। अगर माफी मांग लेंगे तो हमलोग पटना से वापस चले जाएंगे।  

विज्ञापन


शुक्रवार को भी मिली थी पप्पू यादव को धमकी
इससे पहले शुक्रवार को भी उन्हें आखिरी 24 घंटे तक मजा करने की महौलत दी थी। धमकी में लिखा गया था कि 'आखिरी 24 घंटे हैं पप्पू यादव तेरे पास'। एक धमाके का वीडियो भी व्हाट्सएप पर पप्पू यादव को भेजा गया था। इसके बाद धमकी देने वाले ने पप्पू यादव को लिखा था कि 'गार्ड भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे।' इतना ही नहीं धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सात सेकेंड का धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी सांसद के मोबाइल नंबर पर भेजा था। इस मैसेज के बाद से पूर्णिया में सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पप्पू यादव फिलहाल पूर्णिया में ही हैं। सिक्योरिटी मशीन से चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा- हर बार मरने को तैयार हूं
इधर, धमकी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं धमकियों के बावजूद लोगों से मिल रहा हूं। मैं देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने को तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से बचाने के मैं किसी भी कीमत पर नहीं डरने वाला। मैं लड़ने और मरने वाला हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed