फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youths from Jharkhand died in Gaya; Were returning, car rammed into truck

Bihar News : गया में झारखंड के दो युवकों की मौत; वापस घर लौट रहे थे, ट्रक में जा घुसी कार

Sat, 02 Dec 2023 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Dec 2023 05:17 PM IST
सार

 बाराचट्टी पुलिस ने मरने वाले की पहचान सुनील कुमार सिंह और शुभम कुमार गुप्ता के रूप में की। वहीं इस की घटना की जानकारी के बाद रांची से परिजन पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths from Jharkhand died in Gaya; Were returning, car rammed into truck
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में झारखंड के रांची के दो युवकों की मौत हो गई। शनिवार अहले सुबह दोनों युवक बेलोनो कार से डोभी से रांची की ओर जा रहे थे। इस क्रम में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर गांव के समीप यह हादसा हुआ। इसमें बेलोनो सवार दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद बाराचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया की सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


कार से घर के लिए निकले थे दोनों युवक 
मृत दोनों युवक झारखंड राज्य के रांची जिले के रहने वाले बताया गए हैं। दोनों युवक काम निपटाकर डोभी की ओर से अपने घर रांची के बहेरा लाॅन मयकलुसकी थाना जिला रांची को जा रहे थे। इसी क्रम में बाराचट्टी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर भगहर गांव के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दोनों की जान चल गई चली गई। बाराचट्टी पुलिस ने मरने वाले की पहचान सुनील कुमार सिंह और शुभम कुमार गुप्ता के रूप में की। वहीं इस की घटना की जानकारी के बाद रांची से परिजन पहुंचे। जहां परिजनों का रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed