फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youth died in road accident in Madhepura, bike hit by Scorpio

Bihar News : सड़क हादसे में दो युवक की मौत, बाइक से यह देखने जा रहे थे दोनों, स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर

Fri, 17 Nov 2023 09:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Nov 2023 09:23 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक सुपौल जिले के चौघरा में काली पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Two youth died in road accident in Madhepura, bike hit by Scorpio
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों गुरुवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने बाइक से जा रहे थे। सदर अनुमंडल अंतर्गत गम्हरिया में टीवीएस शोरूम के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना ही भीषण था कि दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। मरने वालों की पहचान सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर वार्ड-04 निवासी अशोक मंडल के पुत्र अंकेश कुमार (23) और सीताराम मंडल के पुत्र राजा कुमार (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे दोनों
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक सुपौल जिले के चौघरा में काली पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने जा रहे थे। वहां माही-मनीषा का कार्यक्रम था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अंकेश दो भाई है। अंकेश कुमार पटना रहकर पढ़ाई करता था। छठ की छुट्टी में घर आया था। मां पिपरा प्रखंड के राजपुर में पोस्टमास्टर है। वहीं पिता जदिया में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। राजा दो भाई और दो बहन में सबसे सबसे छोटा था। घर पर रहकर ही स्नातक पार्ट-2 में पढ़ाई करता था। राजा के पिता कटैया स्थित एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed