{"_id":"6782cfd7d42f574e9d0bc068","slug":"bihar-news-two-teachers-died-in-road-accident-news-bihar-government-school-chhapra-bihar-saran-bihar-police-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Government Teacher : बिहार सरकार के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Government Teacher : बिहार सरकार के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Sun, 12 Jan 2025 01:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:38 AM IST
सार
Accident News : दो शिक्षक विद्यालय से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो और घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सारण में स्कूल से अपने घर लौट रहे मोटर साइकिल सवार दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के छपरा से सीवान को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 531 पर स्थित ग्रामीण बैंक के समीप की है। मृतकों की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी रमेश तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र राणा तिवारी सह एकमा प्रखंड के गंज पर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक जबकि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी सह एकमा प्रखंड के कोहड़गढ़ प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक विक्रांत प्रियदर्शी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाइक से ट्रक में मारी टक्कर
छपरा से सीवान को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या- 531 पर दाउदपुर ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार की देर शाम को अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जबरदस्त तरीके से ठोकर मार दी। जिस कारण मोटर साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर थाने की पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेने के साथ हीं ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एकमा प्रखंड अंतर्गत उक्त विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक छुट्टी होने के बाद अपने- अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी छपरा सीवान- मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र में मुख्य बाज़ार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप अचानक उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिसमें दोनों शिक्षकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों को मुआवजा देने की मांग की
घटना के संबंध मे दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों घायलों को गाड़ी में बैठाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। वहां के चिकित्सकों ने जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने गहरा दुःख प्रकट किया है तथा मृत शिक्षकों के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।