{"_id":"678f63192db4d0101d0c639c","slug":"bihar-news-two-brothers-died-in-an-accident-in-hajipur-vaishali-police-lathicharged-after-ruckus-in-protest-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसे में दो भाइयों की मौत, विरोध में बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसे में दो भाइयों की मौत, विरोध में बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Tue, 21 Jan 2025 02:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:39 PM IST
सार
आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश शुरू कर रही है लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए और पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक पर टैंकर की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौकी की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग टैंकर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इधर, सड़क जाम करने के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सैकड़ों यात्री जहां तहां फंसे गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश शुरू कर रही है लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इधर, उग्र भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने फिर से समझाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन के आने से पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी पुलिस
मरने वालों की पहचान वैशाली जिला के जन्दाहा थाना क्षेत्र के सहला गांव निवासी शंकर पासवान एवं बैजू पासवान के रूप में हुई। शंकर हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में काम करता था। मरने वालों के परिजनों ने बताया कि अनियंत्रित वाहन ने दोनों को कुचल दिया। घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। हम लोगों ने मना किया कि परिवार वालों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने हमलोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। परिजनों का कहना है कि शंकर पासवान अपने बैजू पासवान के साथ अपने ससुराल औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर जगदंबा स्थान जा रहे थे। उनके साला महेश पासवान का बीते 10 दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। साला को देखने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। बैजू पासवान एक साल पहले बोकारो रेलवे इंजीनियर के पद से सेवानिवृत हुए थे।
विज्ञापन