फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two brother and mother killed girl in patna after love affair, bihar police investigating murder

सर्जिकल मर्डर : मेडिकल शॉप से लाए सर्जरी ब्लेड से हत्या, बिहार में दो भाइयों ने मां के साथ मिल बहन को मार डाला

Mon, 18 Mar 2024 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 18 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

Bihar News : उसे लगा कि एक साल गुजर गए हैं। मां और भाइयों को उसकी याद आती होगी। सो, लौट आई। मगर, यहां तो दूसरी कहानी का प्लॉट तैयार कर लिया। मेडिकल दुकान में काम करने वाले भाई ने सर्जिकल ब्लेड लाया और भाई-मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : Two brother and mother killed girl in patna after love affair, bihar police investigating murder
मां और दोनों हत्यारे भाई पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शनिवार 16 मार्च को पटना में एक युवती का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव बेलछी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोराडी खंढा गांव के पास मिली थी। कई घंटों के बाद उसकी पहचान पटना से लगभग 50 किलोमीटर दूर भदौर थाना अंतर्गत माया बीघा गांव निवासी बुधनी कुमारी (20) के रूप में की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच के दौरान जो कहानी सामने आई उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जांच में पुलिस ने बताया कि यह ऑनर किलिंग है। इस कहानी में मां और भाई ही कातिल थे जिन्होंने अपनी सगी बहन, बेटी को ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से गला काट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


लड़की ने घर से भाग कर ली थी शादी  

माया बीघा गांव की रहने वाली बुधनी कुमारी एक साल पहले मैट्रिक की छात्रा थी। इस दौरान उसका गांव के ही संजीव कुमार नाम के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते लगे कि अब बहुत जल्द एक दूसरे से शादी कर लेना चाहते थे लेकिन परिवार वाले इन दोनों के प्यार के खिलाफ थे। परिवार वालों ने दोनों युगल प्रेमी को यह धमकी दे रखा था कि अगर वे लोग शादी करते हैं तो इसका अंजाम बुरा होगा। परिवार वालों के अंजाम की चिंता किए बगैर बुधनी देवी अपने प्रेमी संजीव के साथ 1 वर्ष पूर्व अपने घर से फरार हो गई। और दोनों ने दूसरे राज्य में जाकर शादी कर खुशी-खुशी साथ रहने लगे।

विज्ञापन

Bihar News : Two brother and mother killed girl in patna after love affair, bihar police investigating murder
लाश मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

घर से भागने का गुस्सा अभी भी था बरकरार
पुलिस का कहना है कि शादी के एक साल बाद  कुछ दिन पूर्व बुधनी अपने गांव यह सोच कर लौटी कि अब शायद उनकी मां एवं भाइयों का विचार बदल गया होगा। लेकिन बुधनी की यह सोच बिल्कुल उसके विपरीत निकला। उनकी मां और उनके भाई के दिल में बुधनी के घर से भाग जाने का गुस्सा अभी भी बरकरार था।

शादी से पलटने का बनाया था दवाब
आरोपियों ने अपना गुनाह काबुल करते हुए कहा कि बुधनी जब अपने घर पहुंची तो पहले तो परिवार वालों ने उन्हें समझा बूझकर उसे शादी को खत्म करने की बात कही। लेकिन बुधनी परिवार वालों के इस बात को मानने से इनकार कर दिया। बुधनी के ना कहते ही उसके भाई बबलू कुमार (24), नीतीश कुमार (25) और उसकी मां रूबी देवी (50) ने मिलकर बुधनी का निर्मम तरीके से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

ऐसे हुई हत्या
गुनाहगारों ने बताया कि इस हत्या में मां ने अपनी बेटी का दोनों हाथ पकड़ा और फिर दोनों भाइयों ने ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से उसका गला काट दिया। फिलहाल हत्यारिन मां एवं दोनों भाई पुलिस की गिरफ्त में हैं।
 
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed