{"_id":"6791b97d2f68be17700cfaf9","slug":"bihar-news-truck-enters-house-in-jamui-daughter-in-law-dies-condition-of-2-women-critical-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर में सो रहा था परिवार, अचानक घुस गया बेलगाम ट्रक; बहू की मौत, सास की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर में सो रहा था परिवार, अचानक घुस गया बेलगाम ट्रक; बहू की मौत, सास की हालत गंभीर
Thu, 23 Jan 2025 09:07 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:07 AM IST
सार
हादसे के बाद आक्रोशित लोग आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत झाझा- सोनो एनएच 333 स्थित भीठरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया
मृतक महिला की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी सास कलावती देवी है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात सास बहू घर में खाना खा कर सोने के लिए जा रही थी। तभी ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया। इसके नीचे दोनों महिला आ गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और आननफानन में इलाज के लिए दोनों को रेफर अस्पताल लाया गया। यहां गुड़िया देवी को डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी सास कलावती देवी की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन