फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Truck crushed four people riding a bike in Gopalganj; Two people died on the spot

Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को कुचला; दो लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 13 Dec 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Dec 2023 07:26 PM IST
सार

Bihar Road Accident: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानें कैसे हुआ यह हादसा, पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Truck crushed four people riding a bike in Gopalganj; Two people died on the spot
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल जख्मी लोगों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मृतकों में ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के खान बैरिया गांव निवासी खुबलाल पासी के बेटे राजेश पासी (35) और राजनारायण पासी की बेटी अनुष्का कुमारी (6) शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजेश पासी, भाई राजनारायण पासी अपनी बेटी अनुष्का और प्रियंका कुमारी के साथ मांझा थाना क्षेत्र के मधुसरेया अपने रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने के लिए मंगलवार को गए थे। बुधवार की शाम वापस लौटने के दौरान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर मोड़ के पास पहुंच कर मुड़ रहे थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक बाइक पर सवार सभी चार लोग गिर गए, जिनमें दो लोग राजेश पासी और अनुष्का ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग राजनारायण और प्रियंका बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मांझा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed