{"_id":"6866434b168884e11a0cfef5","slug":"bihar-news-troubled-by-husband-s-beatings-and-illicit-relations-woman-consumed-poison-and-died-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति की मारपीट और अवैध संबंधों से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति की मारपीट और अवैध संबंधों से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत
Thu, 03 Jul 2025 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:16 PM IST
सार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के कठनपुरा बीघा गांव में एक महिला ने पति की मारपीट और अवैध संबंधों से परेशान होकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कठनपुरा बीघा गांव में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 29 वर्षीय रेणु कुमारी के रूप में हुई है, जो संदीप कुमार की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, रेणु कुमारी के भाई रणवीर कुमार ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई संदीप कुमार पिछले डेढ़ साल से किसी अन्य महिला से बातचीत कर रहे थे, जिसका उनकी बहन लगातार विरोध कर रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। जब रेणु कुमारी ने विरोध किया, तो संदीप ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे आहत होकर रेणु ने गुस्से में आकर जहर खा लिया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने रेणु को गंभीर हालत में एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। रेणु कुमारी की शादी वर्ष 2012 में नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र स्थित पोज गांव निवासी अर्जुन प्रसाद ने अपनी पुत्री की शादी नूरसराय के कठनपुरा बीघा गांव निवासी संदीप कुमार से की थी। उनके तीन बच्चे- दो बेटियां और एक बेटा हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।
यह भी पढ़ें: CM Nitish Kumar ने 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा, राज्यपाल Arif Mohammed Khan से भी की मुलाकात
विज्ञापन
घटना की सूचना पर नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।