फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tourists reached Bodh Gaya and Gehlaur Valley by car and bike, Gaya News, Tejashwi Yadav, Travel

Car Rally : यह सुंदरता बिहार की है; मनोरम घाटियों में पहुंचे तो देखते रह गए सैलानी, माउंटेन मैन के गांव भी गए

Sat, 23 Sep 2023 05:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

Gaya News: बिहार के पर्यटन विभाग द्वारा सूबे के पर्यटक स्थलों को व्यापक रूप से प्रचारित करने के उदेश्य से किया गया है। इस कार रैली में 15 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनके अतिरिक्त 30 बाइक सवार भी कार रैली में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Tourists reached Bodh Gaya and Gehlaur Valley by car and bike, Gaya News, Tejashwi Yadav, Travel
कार और बाइक से घाटी पर पहुंचे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बिहार कार रैली में शामिल लोगों ने ज्ञान भूमि बोधगया व अटूट प्रेम के प्रतीक गेहलौर घाटी का भ्रमण किया। जानकारी हो कि उक्त कार रैली का आयोजन बिहार के पर्यटन विभाग द्वारा सूबे के पर्यटक स्थलों को व्यापक रूप से प्रचारित करने के उदेश्य से किया गया है। इस कार रैली में 15 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनके अतिरिक्त 30 बाइक सवार भी कार रैली में शामिल हैं। यह कार रैली पटना शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सभ्यता द्वार से प्रारंभ हुई। जो गया, बोधगया, गेहलौर घाटी, राजगीर होते हुए रोहतास के तुतला भवानी जलप्रपात तक जाएगी। 

विज्ञापन

 

Bihar News: Tourists reached Bodh Gaya and Gehlaur Valley by car and bike, Gaya News, Tejashwi Yadav, Travel
कार और बाइक से घाटी पर पहुंचे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
बता दें कि कार रैली में शामिल लोग इस दौरान हेरिटेज वाक, फोटोग्राफी, रील मेकिंग सहित विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के पर्यटक स्थलों का प्रचार-प्रसार करेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बिहार कार रैली में शामिल लोगों ने शनिवार को बोधगया से अपनी यात्रा शुरु की। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने जहां ज्ञानभूमि बोधगया में हेरिटेज वाक का आयोजन किया। वहीं वहां से निकलकर वह अटूट प्रेम की निशानी मांउटेन मैन दशरथ मांझी की कर्मस्थली गेहलौर घाटी तक पर्यटन यात्रा के माध्यम से पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Tourists reached Bodh Gaya and Gehlaur Valley by car and bike, Gaya News, Tejashwi Yadav, Travel
बोधगया पहुंचे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना उदेश्य
बता दें कि बिहार न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक रुप से कई पर्यटक स्थलों का संगम है। यहां भगवान बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह हुए, सीता मैया की जन्मभूमि यहीं है, समुंद्र मंथन जिस पर्वत से हुआ, वह मंदार पर्वत यहीं है। ऐसे सभी पर्यटक स्थलों का प्रचार-प्रसार और वहां सुविधाओं का निर्माण करना सरकार का उद्देश्य है। इसी उदेश्य के तहत पर्यटन विभाग द्वारा बिहार के पर्यटक स्थलों की विविध तरीकों से ब्रांडिंग का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं के जरिए राज्य के पर्यटन स्थलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed