फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Today weather tomorrow rain forecast in 2024 sawan start kawad yatra 2024 weather update bihar

2024 Sawan : इस बार आएगा सावन झूम के? बिहार में बारिश की जगह तेज धूप; मौसम पूर्वानुमान में अब आगे क्या रहेगा

Thu, 18 Jul 2024 09:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jul 2024 09:33 AM IST
सार

Bihar News : सोमवार 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। आज 18 जुलाई को ज्यादातर जगह तेज धूप है। ज्यादातर जिलों में बारिश की स्थिति नहीं है। ऐसे में कांवड़ लेकर निकलने वालों को सावन में परेशानी रहेगी या राहत, यह जानना जरूरी है। देखें पूर्वानुमान।

विज्ञापन
Bihar News : Today weather tomorrow rain forecast in 2024 sawan start kawad yatra 2024 weather update bihar
22 जुलाई के बाद बारिश के आसार हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशाान हैं। पटना समेत कई जिलों में धूप-छांव का खेल जारी है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे। बताया जा रहा है कि मानसून कमजोर होने के कारण बारिश में कमी आई है। मानसून की टर्फ लाइन फिलहाल बिहार से नहीं गुजर रही है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई के बाद बिहार में बारिश के आसार जताए हैं। इसी दिन से सावन की भी शुरूआत हो रही है। राज्य के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। अगर बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इधर, भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। भागलपुर में 17 जुलाई तक औसत 30 प्रतिशत बारिश कम हुई। 

विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से वह परेशान दिखे श्रद्धालु
डीएम ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को लेकर सारे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया थ। बारिश नहीं हुई तो जिम्मेदार जल्द से जल्द बचे हुए काम पूरा करने में जुट गए। कच्चा कांवरिया पथ किनारे लगे टूटे-फूटे आरसीसी बेंच और कांवर स्टैंड को व्यवस्थित कर दिया गया है। वहीं साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के लिए मजदूरों की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। सुलतानगंज में अभी से ही कांवरियों की भीड़ देखी जा रहा है। हालांकि बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से वह परेशान जरूर दिखे। वह भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालु सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ पर जलाभिषेक की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed