Kishor Kunal: पंच तत्व में विलीन हुए आचार्य कुणाल किशोर, बेटे ने दी मुखाग्नि; लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
Bihar News: सोमवार अहले सुबह से ही पटना के सायण निलयम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। किशोर कुणाल के चाहने वालों ने कहा कि हमलोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महावीर मंदिर न्याय के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल पंचतत्व में विलीन हो गए। कोनहारा घाट पर उनके बेटे सायन कुणाल ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। इससे पहले पटना के सदाकत आश्रम कुर्जी के पास गौशाला रोड स्थित आवास पर से उनकी शव यात्रा निकली। शव यात्रा यह कुर्जी, राजीव नगर, अटल पथ होते हुए महावीर मंदिर पहुंची। आचार्य का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए महावीर मंदिर के पास करीब सवा घंटे तक रखा गया। इस दौरान लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम थीं। आचार्य के बेटे और बहू फूट-फूट कर रोते दिखे। आचार्य की शव यात्रा गांधी सैदान से मरीन ड्राइव होते हुए गाय घाट तक शव यात्रा पहुंची। इसके बाद गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट पर शव यात्रा पहुंची। बेटे सायन कुणाल और समधी अशोक चौधरी ने उन्हें कंधा दिया। वहीं उनकी बहू और सांसद शांभवी भी अंदिम विदाई देने कोनहारा घाट पर पहुंची। घाट पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
आचार्य किशोर कुणाल जी के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा का मार्ग इस प्रकार है...
1. गौशाला रोड, सदाकत आश्रम, कुर्जी (निवास स्थान से आरंभ)
2. कुर्जी
3. राजीव नगर
4. अटल पथ
5. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर (दर्शन हेतु)
6. गांधी मैदान
7. मरीन ड्राइव
8. गायघाट
9. गांधी सेतु होते हुए
10. कोनहारा घाट, हाजीपुर (अंतिम संस्कार स्थल)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.