फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three youths died due to lightning in Nawada

Bihar News : आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर

Tue, 24 Sep 2024 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Sep 2024 11:50 PM IST
सार

Bihar :  बिहार में वज्रपात से एक साथ तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह से झुलस गया। आननफानन में आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Three youths died due to lightning in Nawada
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नवादा में एक साथ चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिरा, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामरण पंचायत के एकंबा गांव की है। मृतकों की पहचान सकिंदर राजवंशी के पुत्र विक्रम कुमार (17), सुनील राजवंशी के पुत्र मोनू कुमार (25) और कमन राजवंशी के पुत्र इंद्रदेव राजवंशी (50) के रूप में की गई हैं।घायल युवक की पहचान प्रमोद राजवंशी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। ये सभी लोग रजौली थाना क्षेत्र के एकंबा गांव के बताए जाते हैं।

विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए लिया पेड़ का सहारा 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ये सभी लोग गांव के बधार में खेत में काम कर रहे थे। अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए ये सभी लोग पास के महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए। तभी तेज बारिश के साथ-साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही विक्रम कुमार, मोनू कुमार और इंद्रदेव राजवंशी की मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया हैं। रजौली अंचलाधिकारी गुफरान मजहरी  ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत सभी मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। सूरज कुमार का इलाज रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए नवादा रेफर किया गया हैं।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed