{"_id":"6583f20f3bde70662c00e6a6","slug":"bihar-news-three-youths-died-after-tractor-crushed-bike-in-aurangabad-bihar-police-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा; तीन युवकों की मौत, मृतकों में दो इकलौते संतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा; तीन युवकों की मौत, मृतकों में दो इकलौते संतान
Thu, 21 Dec 2023 01:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:36 PM IST
सार
Terrible accident in Bihar : एक ही बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवकों की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गये। दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो की मौत नबीनगर रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किए जाने के बाद रास्ते में हो गई। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर- बारून मुख्य पथ स्थित जोगाबांध गांव के पास की है।
विज्ञापन
मरने वालों में दो एकलौते पुत्र
मृतकों की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी सुनील चौहान के पुत्र चंदन चौहान (15), शम्भू चौहान के पुत्र पुत्र अभय चौहान (16) एवं स्व. सुनील चौहान के पुत्र आदित्य चौहान (17) के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चंदन और अजीत अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। दोनों की मौत से दोनों के घर का चिराग बुझ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में चंदन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आननफानन में स्थानीय लोग अभय और आदित्य को सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन वाराणसी ले जाने के क्रम में रस्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
भड़के लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नबीनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम हटाने की पहल करने लगी, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। फिर पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए किसी तरह समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया। जाम हटवाने के बाद पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन