फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three policemen arrested in Gaya for cheating in the name of doubling money Bihar Police

Bihar News : पैसा दुगना करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 29400 रुपये भी बरामद

Fri, 21 Jun 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Jun 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : क्या आप अपने रुपये बढ़ाना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो मिलिए मुझसे। इस कॉल के बाद एक शख्स के 50 हजार बढ़कर 70 हजार हो गये। लेकिन दूसरे ऑफर में उसका पोल खुल गया। जब तीनों आरोपी पकड़े गए तो उन्हें देखकर पुलिसवाले भी शर्मसार हो गये।

विज्ञापन
Bihar News : Three policemen arrested in Gaya for cheating in the name of doubling money Bihar Police
ठगी करने वाले असली पुलिसकर्मी धराये। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अगर आपके मोबाइल पर रुपया दुगुना करने का ऑफर आ रहा है तो जरा ठहरिये। ऐसा कॉल आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्यों कि बिहार में अभी कुछ दिनों से कई लोगों के मोबाइल पर ऐसा कॉल आया, जिसमें कई लोग ठगी के शिकार हुए। लेकिन जब मामला खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। बिहार के गया जिले में रुपया दोगुना और रुपया बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन पुलिसकर्मी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गया के गांधी मैदान से की गई है। पीड़ित बोधगया थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी रवि कुमार हैं, जिनसे यह ठगी की गई है।

विज्ञापन


मोबाइल पर मिला रुपया दुगुना करने का ऑफर 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रवि कुमार को 6-7 महीना पूर्व उनके मोबाइल फोन पर रुपया दुगना करने का ऑफर आया। ऑफर यह था कि आप जितना रुपया देंगे उसे हम ज्यादा कर के वापस करेंगे। यह ऑफर मिलते ही रवि ने उसे 50 हजार रुपया दिया। करीब एक सप्ताह के बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने रवि को 70 हजार रुपया वापस कर दिया।
विज्ञापन


लूटने वाले खाकी वाले निकले 
 7 महीने के बाद फिर ऑफर वाला कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने रवि को गया के गाँधी मैदान में बुलाया। इस बार रवि फिर 50 हजार रुपये का 70 हजार बनाने के लिए निकल पड़ा। लेकिन इस बार रवि लोभ के जाल में पूरी तरह से फंस चूका था। गांधी मैदान पहुंचते ही रवि का इंतजार कर रहे तीन खाकी वर्दी वालों से उसे घेरकर पकड़ लिया और उसके सारे रुपये जबरन छीन लिए। रुपया छीन जाने के बाद रवि को अपने लोभ का एहसास हुआ और वह तुरंत भागता हुआ सिविल लाइन थाना पहुंचा और उन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने भौगोलिक छानबीन और सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। पता चला तीनों असली पुलिस वाले हैं, जिनकी पहचान ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी विक्रम कुमार, एसटीएफ में तैनात उज्ज्वल कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 में तैनात संजीव कुमार हैं। उनके पास से पुलिस ने 29,400 रुपया नगद बरामद किया है। वहीं घटना में संलिप्त अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों पुलिस वालों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed