फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three people died in Bhagalpur, bihar police investigation husband wife and brother in law died

Bihar News : लोहे की छेनी को बचाने में गई तीन लोगों की जान, जानिए बिहार में कैसे हुआ यह हादसा

Sat, 09 Nov 2024 05:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Nov 2024 05:47 PM IST
सार

Bihar : भागलपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और साढू हैं। घटना की जान्च्कारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Bihar News : Three people died in Bhagalpur, bihar police investigation husband wife and brother in law died
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में 15 मिनट के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और साढू हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीनगर का है, जहां पर शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार (छैनी) गिर गया। उसको निकालने के लिए टंकी का ढक्कन हटाया गया। टंकी के अंदर प्रवेश करते ही दम घुटने से पुनीत यादव की मौत हो गई। फिर उनको बाहर निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी के अंदर गई, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। उसके बाद मृतक पुनीत के साढू अंदर गए और उन्होंने भी टंकी के अंदर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान पुनीत यादव (35) उसकी पत्नी शाखो देवी(33) और उनका साढू दीनानाथ यादव(45)  के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed