फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three of a family died in nalanda,three died due to electric shock in pond to fish theft security

मछली के नाम पर जान गई : भांजे को करंट लगा देख बचाने गए दो मामा की भी मौत, सुनकर मामी गंभीर; बिहार में हादसा

Sat, 27 Apr 2024 01:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 Apr 2024 01:11 PM IST
सार

Bihar News : मछलियों को चोरों से बचाने के लिए तालाब पर बिजली का खुला तार लगा रखा था, यह शादी में ननिहाल आए बच्चे को पता नहीं था। इस अवैध तारबंदी ने एक परिवार को तबाह कर दिया। एक साथ तीन लाशें पोस्टमार्टम के बाद पहुंचने वाली हैं यहां।

विज्ञापन
Bihar News : Three of a family died in nalanda,three died due to electric shock in pond to fish theft security
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा में शनिवार की सुबह करंट के संपर्क में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरभोजना गांव की है। मृतकों की पहचान कतरी सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत तार बीघा निवासी उमेश राम के पुत्र पंकज कुमार (28) और मिट्ठू कुमार (25) एवं गिरियक थाना क्षेत्र के लक्खा चक निवासी पिंटू राम के पुत्र गुलशन कुमार (14) के रूप में की गई है।  वहीं इस घटना में उमेश राम की बड़ी बहू रंजू देवी को सदमा के कारण तबियत बिगड़ गई है। पंकज कुमार एवं मिट्ठू कुमार आपस में सहोदर भाई थे, जबकि गुलशन भांजा था। रंजू बड़ी भाभी है।

विज्ञापन


खुले में शौच करने के कारण हुई घटना 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि गुलशन कुमार शौच के बाद पानी छूने के लिए तालाब में गया था। पानी में करंट था, इसलिए पानी छूते ही वह करंट के संपर्क में आ गया। गुलशन को करंट लगते देख उसके दोनों मामा दौड़कर उसके पास पहुंचा, जहां दोनों भी करंट के संपर्क में आ गये। इसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से करंट से मुक्त कराते हुए वर्धमान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पवापुरी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मछली चोरी न हो इसके लिए करेंट से घेरा गया था पोखर 
परिजन ने बताया कि नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खीर भोजना गांव निवासी प्रमोद प्रसाद का तालाब है, जहां गुलशन कुमार शौच के बाद पानी छूने गया था। तालाब के चारों तरफ करंट लगाया हुआ है जिसकी जानकारी गुलशन को नहीं थी। तालाब में कोई शरारती तत्व मछली ना मार ले, इसे लेकर तालाब के चारों तरफ करंट लगाई गई थी। घटना घर से 300 मीटर दूर हुई है। वहीं इस घटना से आहत होकर घर की बड़ी बहू रंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शामिल होने आये थे ननिहाल 
परिजनों का कहना है कि घर में 23 तारीख को पंकज कुमार एवं मिठू कुमार की भतीजी की शादी थी। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुलशन ननिहाल आया था। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहरा मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय सांसद कौशलेंद्र कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों को सातवांना दी।

जांच में जुटी पुलिस 
 घटना के संबंध में कतरीसराय थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि करंट के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस घटना से सदमे में आकर घर की एक महिला की भी तबीयत बिगड़ गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है।

Bihar News : Three of a family died in nalanda,three died due to electric shock in pond to fish theft security
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित तालाब में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed