फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three criminals arrested accused of robbing with businessman maner patna bihar police

Bihar News : व्यवसायी से लूट का हुआ खुलासा, चालक ने ही रची थी साजिश

Fri, 18 Apr 2025 06:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

Bihar : व्यवसायी के साथ लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना पूर्व से नियोजित थी, जिसका मास्टरमाइंड व्यवसायी के साथ रहने वाला ही शख्स था।

विज्ञापन
Bihar News : Three criminals arrested accused of robbing with businessman maner patna bihar police
सिटी एसपी पश्चिमी शरथ आर.एस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस ने व्यवसायी के साथ लूटपाट करने के दौरान उन्हें गोली मार दी। इस घटना में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस मामले का मुख्य मास्टरमाइंड उनका चालक ही था। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, बाइक ने दोनों को मारी टक्कर
विज्ञापन


मनेर थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल 2025 को पटना में अपराधियों ने व्यवसायी निशांत कुमार से लूटपाट करने की कोशिश की थी। हालांकि अपराधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके।की नाकाम होने की स्थिति में अपराधी ने फायरिंग भी थी, जिसमें व्यवसायी घायल हो गये थे। अब सिटी एसपी पश्चिमी शरथ आर.एस ने उस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि निशांत अपने ड्राइवर विनय कुमार और अकाउंटेंट सन्नी कुमार के साथ शाम 6 बजे घर लौट रहे थे, तभी सराय मोड़ के पास तीन बाइकों पर सवार 4-5 बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर उनके साथ लूटपाट  करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर गोली चला दी, जिसमें एक गोली निशांत के हाथ में लग गई। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। इस मामले में मनेर थाना में कांड संख्या 267/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी एसपी पश्चमी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में शामिल थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मनेर सब इंस्पेक्टर अनुसधान एवं तकनीकी जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले ड्राइवर विनय कुमार को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। विनय की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य अभियुक्त – दीपक कुमार उर्फ पुतुल और विशाल कुमार को आरा से गिरफ्तार किया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और बाकी की गिरफ्तारी एव छपेमारी के लिये अपराधियो में ठिकानों पर दबिश लगातार बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed