फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Threat to bomb Governor's House, message sent online; Bihar Police engaged in investigation

Bihar News : गर्वनर हाउस को बम से उड़ाने की धमकी, ऑनलाइन भेजा मैसेज; बिहार पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 May 2024 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 May 2024 12:32 PM IST
सार

अब बिहार पुलिस की विशेष टीम धमकी देने वालों की तलाश कर रही है। राजभवन और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही सख्त कर दी गई।

विज्ञापन
Bihar News: Threat to bomb Governor's House, message sent online; Bihar Police engaged in investigation
राजभवन की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधियों ने ई-मेल पर मैसेज भेजकर धमकी थी। इसके बाद से बिहार पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सीआईडी और बम निरोधक दस्ता राजभवन पहुंची। पूरे परिसर को खंगाला लेकिन कुछ नहीं मिला। अब बिहार पुलिस की विशेष टीम धमकी देने वालों की तलाश कर रही है। राजभवन और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही सख्त कर दी गई।

विज्ञापन


राजभवन को ई-मेल के जरिए धमकी मिली
इधर, बम की धमकी के बाद सिटी एसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि यह सूचना अफवाह थी। मामले की जांच करवाई जा रही है। साइबर थाने में एक FIR भी दर्ज की गई है। ई-मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को राजभवन को ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी। राज्यपाल के कार्यालय कक्ष और वहां संचालित दूसरे विभागों के कार्यालय में बम रखे गए हैं। आगंतुकों को अंदर आने से रोक दिया गया था। हालांकि अब सब सामान्य है। बिहार पुलिस की टीम लगातार इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इधर, राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है। इन स्कूलों में डीपीएस, मदर मैरी और एमिटी समेत कई नामी स्कूल शामिल है। बताया जा रहा है कि ईमेल सुबह के वक्त आया। स्कूलों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed