Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया को दी 400 करोड़ की सौगात, कहा- अब यहां भी बनेगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल
Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से तीसरे चरण की यात्रा का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। तीसरे चरण की यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी। सीएम इस दौरान नौ जिलों की यात्रा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत खगड़िया से किया। सीएम ने 400 करोड़ की सौगात जिले वासियों को दी। उन्होंने दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखुंट में लगभग 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। इस पशु कारखाना के खुलने से जिले में रोजगार की संभावना जगी है। वहीं वे अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी शुभारंभ किया। साथ ही खगड़िया में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने की घोषणा भी की।
सीएम नीतीश कुमार ने खगड़ियों के लोगों के लिए कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि खगडिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। आइए जानते हैं...
- अलौली प्रखंड में गढ़घाट रामपुर अलौली में बागमती नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
- नगर परिषद, खगडिया अर्न्तगत नगर सुरक्षा बांध पर सड़क एवं एंटी फ्लड सूलिस गेट का निर्माया किया जायेगा। इससे बाढ़ के दौरान शहर का बचाव होगा एवं लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
- खगड़िया जिला अन्तर्गत एनएच 31 से खगड़िया बाईपास तक बुढ़ी गंडक नदी पर पुल एवं पहुँच पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे यातायात परिचालन में सुविधा होगी।
- महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जीएन बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।
- बेलदौर प्रखंड के इंगलिश गाँधी हाई स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
- खगड़िया के राजेन्द्र चौक से बखरी बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रासिंग तक पथ का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
- हमने निर्णय लिया है कि "खगड़िया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। इससे यहाँ के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए. उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के लिए एक टीम को कल ही भेजा जा रहा है ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना शीघ्र हो सके।
- इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त खगड़िया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
- बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
पांच दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम नीतीश
वहीं 20 जनवरी को सुपौल जाएंगे। 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया जाएंगे। इस तीनों जिले की यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 23 जनवरी को सहरसा जाएंगे लेकिन वापस पटना आ जाएंगे। इसके बाद 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 जनवरी को कटिहार जाएंगे लेकिन दोनों दिन मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29 जनवरी को मधेपुर में कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास कर वापस पटना लौट जाएंगे।