{"_id":"6867ca8da65e61e717055777","slug":"bihar-news-there-will-be-grand-development-of-maa-janaki-s-birthplace-project-worth-rs-882-87-crore-approved-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मां जानकी जन्मस्थली का होगा भव्य विकास, 882.87 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मां जानकी जन्मस्थली का होगा भव्य विकास, 882.87 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
Fri, 04 Jul 2025 06:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:05 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित मां जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए 882.87 करोड़ रुपये की योजना को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। बिहार पर्यटन विकास निगम द्वारा इस परियोजना के लिए EPC मॉडल पर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुनौराधाम को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल बनाने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर अब मां जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम के समग्र विकास की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने "मां जानकी जन्मस्थली तीर्थ क्षेत्र" के निर्माण हेतु निविदा दस्तावेज जारी कर दिया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की निर्माण एजेंसियों को इस परियोजना में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
11 जुलाई से शुरू होगी निविदा प्रक्रिया
पर्यटन विकास निगम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 11 जुलाई से निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया शुरू होगी और इच्छुक एजेंसियां 7 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक निविदा अपलोड कर सकेंगी। 24 जुलाई को प्री-बिड मीटिंग रखी गई है, जबकि 8 अगस्त को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
42 माह में पूरे होंगे निर्माण कार्य
चयनित निर्माण एजेंसी को 42 महीनों की समयसीमा में समस्त कार्यों को पूरा करना होगा। इस योजना को EPC (Engineering, Procurement & Construction) मॉडल पर क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो
882.87 करोड़ की स्वीकृत योजना
राज्य मंत्रिपरिषद ने 1 जुलाई को 882.87 करोड़ रुपये की इस महत्त्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी है। योजना के तहत मंदिर परिसर की वर्तमान संरचना (परकोटा) के उन्नयन, भवनों के निर्माण, पर्यटक सुविधाओं के विकास और योजना के बाद 10 वर्षों तक संचालन और प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।
रामायण सर्किट में प्रमुख स्थल बनेगा पुनौराधाम
यह विकास कार्य पुनौराधाम को ‘रामायण सर्किट’ के एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। श्रद्धालुओं की आस्था और पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।