फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Theft in former MLA's house Gaya bihar police investigation

Bihar News : सोते रहे पूर्व विधायक के गार्ड और चोर चोरी कर हो गये फरार, पत्नी की इलाज के लिए रखे थे रुपये

Sun, 09 Mar 2025 12:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 09 Mar 2025 12:51 AM IST
सार

Bihar : सुबह जब लोगों की नजर तालाब की ओर गई तो देखकर हर कोई  हैरान रह गया, कि ऐसे कैसे हो गया। तालाब की सारी मछलियां पानी के उपरी सतह पर तैर रही थीं, यानी मर चुकी थी। फिर अचानक यह हल्ला हुआ कि पूर्व विधायक के गार्ड सोते रह गये और घर में चोरी हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Theft in former MLA's house Gaya bihar police investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया में पूर्व विधायक के घर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का आलमारी तोड़ कर करीब दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना  गुरुआ थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि अब तक पुलिस चोर को पकड़ नहीं सकी है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर पास के तालाब में किटनाशक दवा डाल दिया, जिससे कारण तालाब की सारी मछलियां मर गई।

विज्ञापन


पत्नी की इलाज के लिए घर में रखे थे रुपये‎ 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुआ थाना से महज एक किलोमीटर‎ दूरी पर बारा गांव में पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह‎ के घर में घुस कर अपराधियों ने गोदरेज से एक लाख‎ 65 हजार रुपए ले लिए। रात्रि में पूर्व विधायक‎ के घर में चोरी कब हुई, इसकी भनक किसी को नहीं‎ लगी। सुबह होने पर देखा गया कि गोदरेज में रखे गए ‎कागजात बिखरे पड़े हैं और उसमें रखे सारे रुपये गायब हैं। इस संबंध में पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद‎ सिंह ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए घर में रुपये‎ रखे हुए थे। चोरों ने घर के पीछे तालाब में कीटनाशक‎ दवा भी डाल दिया है, इससे करीब 50 किलो मछली‎ मर गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस‎ मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


 पूर्व विधायक के गार्ड सोते रहे और चोर चोरी कर हो गये फरार 
घटना के संबंध में स्थापुलिस का कहना है कि वहीं बगल के कमरे में पूर्व विधायक का सुरक्षा‎ गार्ड‎ सोया हुआ था। लेकिन पुलिस गार्ड को भी भनक नहीं लगी। पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह को सरकार द्वारा‎ सुरक्षा गार्ड भी मिला है। जिस कमरे में सुरक्षा गार्ड सोया‎ ‎हुआ था, ठीक उसी कमरे के बगल वाले रुम में गोदरेज‎ से एक लाख 65 हजार रुपए की चोरी हुई है।‎ चोरी कब हुई सुरक्षागार्ड को इसकी भनक तक नहीं‎ लगी। पूर्व विधायक के सुरक्षागार्ड ने बताया कि रात्रि में‎ करीब एक बजे तक जागे हुए थे। तब तक सब कुछ‎ ठीक-ठाक था। उसके बाद सो गए तो सुबह होने पर‎ पता चला कि घर में चोरी हुई हैं।‎

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed