फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: The truck ran over two sisters riding a scooty who were going to get KYC done.

Bihar News : KYC कराने जा रही स्कूटी सवार दो बहनों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Mon, 24 Jul 2023 08:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

Bihar News : दो सगी बहन घर में यह कह कर निकली थी कि PNB में अपने अकाउंट का KYC कराने जा रहे हैं। घर से निकलते ही परिजनों को सूचना मिली कि एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार दोनों बहनों को रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar News: The truck ran over two sisters riding a scooty who were going to get KYC done.
मृतक बहनें गूंजा और प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र के अमवा गांव स्थित महेंद्र चौक में पास की है। मृतका की पहचान नरेश ठाकुर की पुत्री गूंजा (21) और प्रतिमा कुमारी (18) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गूंजा और प्रतिमा स्कूटी से पंजाब नेशनल बैंक अपने अकाउंट का केवाईसी कराने निकली थी। घर से निकलते ही महेंद्र चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


क्या कहते है थानाध्यक्ष
मेहसी थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed