{"_id":"6620cb76e168786e8d0bb6d9","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-responded-on-abusive-language-for-chirag-paswan-in-jamul-lok-sabha-election-2024-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejashwi Yadav: चिराग को जमुई में अपशब्द कहे जाने के मामले में तेजस्वी की प्रतिक्रिया, बोले- मुझे पता ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi Yadav: चिराग को जमुई में अपशब्द कहे जाने के मामले में तेजस्वी की प्रतिक्रिया, बोले- मुझे पता ही नहीं
Thu, 18 Apr 2024 01:01 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:01 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने अनंतनाग में बिहार के प्रवासी मज़दूर की गोली मारकर हत्या की घटना पर उन्होंने कहा, "दुखद घटना है, प्रशासन को देखना है कि ऐसी घटना क्यों हो रही हैं।
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी सभा में तेजस्वी यादव के सामने चिराग पासवान के परिवार को गाली-गलौज का मामले पर सियासत काफी गरमा गई है। बुधवार को 'अमर उजाला से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान ने इसे अत्यंत दुखद बताया था। आज पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने एक वीडियो डाला है। जो जनता के बीच का है। हम अपना भाषण दे रहे थे। अब जनता में कौन क्या बोलता है मंच पर नहीं सुनाई देता।"
विज्ञापन
हमलोगों को कई लोग ऐसी गालियां देते होंगे
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि हम अपना भाषण दे रहे थे। ऐसे में कौन वीडियो बनाया और कौन गालियां दे रहा था? मुझे सुनाई नहीं दिया। लोग तो ऐसे ही बात करते रहते हैं। कोई वीडियो बनाकर डाल दिया। सब लोग ऐसी बात समझते हैं। हमलोगों को कई लोग ऐसी गालियां देते होंगे। इस बात को तूल नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
चारों सीट पर भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं
राहुल गांधी की यात्रा पर उन्होंने कहा कि चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। वह पूरे देशभर में चुनावी सभा कर रहे हैं। हमलोगों ने पहले चरण के चारों सीट पर 40 से अधिक चुनावी सभाएं की। हमलोग चारों सीट पर भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने अनंतनाग में बिहार के प्रवासी मज़दूर की गोली मारकर हत्या की घटना पर उन्होंने कहा, "दुखद घटना है, प्रशासन को देखना है कि ऐसी घटना क्यों हो रही हैं।
विज्ञापन
चिराग बोले- मेरे परिवार को गाली दी गई
वायरल वीडियो पर चिराग पासवान ने कहा कि उस मंच पर मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव खड़े थे। तेजस्वी से मेरा रिश्ता काफी पुराना है। हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक खेमे में हैं लेकिन इस कारण हमलोग एक-दूसरे के परिवार को गाली तो नहीं देंगे न। उस मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद थे, उनके सामने जिस तरह मेरे परिवार को गाली दी गई। मेरी मां और मेरी बहन के बारे में टिप्पणी की गईं यह काफी दुखद है।