फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Tejashwi Yadav and Mukesh Sahni targeted NDA and PM Modi; Indi alliance, RJD, VIP

Lok Sabha Election: तेजस्वी-सहनी के बीच हेलीकॉप्टर में चुनावी चर्चा, इंडी गठबंधन को 300 सीटें आने का दावा

Sun, 19 May 2024 01:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 May 2024 01:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर महिलाओं और नौजवानों में काफी उत्साह है। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वहीं पकाऊ और थकाऊ भाषण दे रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

विज्ञापन
Bihar News; Tejashwi Yadav and Mukesh Sahni targeted NDA and PM Modi; Indi alliance, RJD, VIP
मुकेश सहनी के साथ हेलीकॉप्टर में चुनावी चर्चा करते तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मछली और संतरा पार्टी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी हेलीकॉप्टर में चुनावी चर्चा करते दिखे। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा भी कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नौजवानों में काफी उत्साह है। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वहीं पकाऊ और थकाऊ भाषण दे रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की जनता अब नफरत की राजनीति नहीं चाहती
तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी से कहा अब तक वह 180 चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जो नौकरी दी है, उससे युवाओं में उम्मीद जगी है। देश की जनता अब नफरत की राजनीति नहीं चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि इस तरीके की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलती है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा साफ और यूपी में हाफ हो जाएगी। इंडी गठबंधन को 300 से अधिक सीटें आएंगी।


इससे पहले मछली खाते दिखे थे तेजस्वी और सहनी
बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्र के दौरान हेलीकॉप्टर में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ मछली पार्टी करते हुए नजर आए थे। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ लंच कर रहे थे। मुकेश सहनी यह बता रहे थे कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। इस वीडियो के बाद बिहार की सियासत काफी गरमा गई थी। भाजपा ने इसे मुद्दा बना दिया था। कई दिनों तक तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed