फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav again said – gave five lakh jobs in 17 months; Targeted CM Nitish Kumar

Bihar News : तेजस्वी यादव फिर बोले- 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दीं; मुख्यमंत्री कहते थे, यह असंभव है

Tue, 18 Jun 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jun 2024 10:58 AM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। पहले से प्रक्रियाधीन तीन लाख नौकरियों के अलावा सरकार हमारी सरकार के निर्णय अनुसार सभी विभागों की बाक़ी रिक्तियों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां करायें।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav again said – gave five lakh jobs in 17 months; Targeted CM Nitish Kumar
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमने 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में पांच लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी। इसी दौरान तीन लाख सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई जो आचार संहिता के चलते कुछ महीनों से रुकी थी। हमारे हटते ही पूर्व निर्धारित तीसरे चरण में एक लाख शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से वह रद्द हो गयी थी। 

विज्ञापन


बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां करायें सरकार
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। पहले से प्रक्रियाधीन तीन लाख नौकरियों के अलावा सरकार हमारी सरकार के निर्णय अनुसार सभी विभागों की बाक़ी रिक्तियों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां करायें। सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते थे कि 10 लाख सरकारी नौकरियां देना असंभव है। इतनी नौकरियों का पैसा तेजस्वी कहां से लाएगा? 
विज्ञापन


राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारे साथ सरकार में आकर  बैठे तो हमने साइंटिफ़िक तरीके से मुख्यमंत्री जी सहित वरीय अधिकारियों (जो इनके कार्यकाल में हमेशा संविदा और आउटसोर्सिंग के पक्षधर रहे) को बताया और समझाया कि कैसे दस लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा सकती है। इससे पूर्व तक वो यह मानने को ही तैयार नहीं होते थे कि बिहार में लाखों पद रिक्त भी है। हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक मिलेगा। जिन लाखों युवक-युवतियों को नौकरियां मिली और मिलेंगी उन पर हमारी इस पॉजिटिव प्रोगेसिव और मुद्दे आधारित राजनीति का जीवन भर प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed