फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Teenager found unconscious on the roadside in Muzaffarpur, fear of gangrape

Bihar News : मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिली बेहोश मिली किशोरी, रेप की आशंका; इस गिरोह ने किया ऐसा

Thu, 17 Aug 2023 07:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 07:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News : मामले में डीएसपी पूर्वी ने बताया कि बेटी और पिता कोलकाता से चले थे। दोनों ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे थे। समस्तीपुर में उसे नशा खुरानी गिरोह ने अटैक किया। पिता को समस्तीपुर इलाके में फेंका। 

विज्ञापन
Bihar News : Teenager found unconscious on the roadside in Muzaffarpur, fear of gangrape
इंदौर: कोर्ट में बयानों से पलटी रेप पीड़िता (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर में 15 साल की लड़की सड़क किनारे मिली है। वह बेहोशी थी और अर्धनग्न हालत में थी। गुरुवार दोपहर राहगीर ने देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे कपड़ा पहनाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेटर रेफर कर दिया। घटना सकरा थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर लौतन गांव में पंचायत भवन के पास की है। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की को नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की के पिता को गिरोह ने समस्तीपुर में फेंक दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप-  सूचना देने के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि जब ग्रामीण की नजर उसपर पड़ी तो स्थानीय लोगों को बुलाया गया। उसे गांव वालों ने कुछ कपड़े पहनाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना देने के दो घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने वस्त्र पहनाते हुए किशोरी को प्रखंड प्रमुख की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बेटी और पिता कोलकाता से चलकर समस्तीपुर पहुंचे थे
इधर, घटना को लेकर दोपहर में डीएसपी पूर्वी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। किशोरी के पिता के बयान पर समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले में डीएसपी पूर्वी ने बताया कि मामला नशाखुरानी गिरोह से जुड़ा हो रहा है। जांच में पता चला है कि बेटी और पिता कोलकाता से चले थे। दोनों ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे थे। समस्तीपुर में उसे नशा खुरानी गिरोह ने अटैक किया। पिता को समस्तीपुर इलाके में फेंका। जबकि, किशोरी को सकरा इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। उनका कहना है कि किशोरी कपड़ा पहन रखी थी। बारिश के वजह से वह भीगी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। किशोरी के पिता को पूसा रोड स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया था। किशोरी भी समस्तीपुर भेजी गई है। वहां अब निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed