फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Tarari vidhan sabha result 2024 in favour of bjp party vishal prashant bihar upchunav result

Bihar Election Result: तरारी विधानसभा की हॉट सीट भाकपा-माले से BJP ने छीन ली, विशाल प्रशांत इतने वोटों से जीते

Sat, 23 Nov 2024 07:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

Bihar By Election Result : बिहार की हॉट सीट तरारी का परिणाम आ गया है। महागठबंधन के दल भाकपा-माले से भाजपा ने यह सीट छीन ली है। राजनीति में नए-नए आए राजनीतिक परिवार के प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। वही हुआ, जो 'अमर उजाला' ने बताया था।

विज्ञापन
Bihar News : Tarari vidhan sabha result 2024 in favour of bjp party vishal prashant bihar upchunav result
जीत का सर्टिफिकेट लेते विशाल प्रशांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई बिहार विधानसभा की चार सीटों में से भोजपुर जिले की तरारी सीट पर मतगणना का रुझान सबसे बाद में आना शुरू हुआ था, लेकिन जीत का सीन सबसे पहले दिख गया। तरारी विधानसभा सीट भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के पास थी। महागठबंधन के भाकपा-माले विधायक सुदामा प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई सीट उसी पार्टी के पास छोड़ी गई थी। भाकपा-माले यह सीट अपने पास कायम नहीं रख सकी। राजनीति में नए-नए आए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने यहां से जीत हासिल कर ली है। बड़े अंतर के कारण औपचारिक घोषणा से पहले ही राजग के समर्थक जीत का जश्न मनाने लगे। 'अमर उजाला' ने इस सीट के लिए अपना आकलन पहले ही सामने ला दिया था कि यहां सेंधमारी की बदौलत राजग अपनी एकजुटता से जीत हासिल करने वाली है।

विज्ञापन


विज्ञापन

बड़े अंतर के बाद ही जीत का जश्न शुरू
भोजपुर जिले की तरारी सीट पर भाकपा-माले प्रत्याशी राजू यादव ने जनसंपर्क और पैदल यात्रा पर फोकस किया था, लेकिन सेंधमारी रोकना उनके लिए चुनौती थी। 23 नवंबर को मतगणना का दौर शुरू होने से एक दिन पहले 'अमर उजाला' ने सेंधमारी को निर्णायक बताते हुए यह साफ किया था कि भारी कौन पड़ेगा। परिणाम में शुरुआती रुझानों से यह दिखने भी लगा था। सवा सौ वोटों के अंतर से शुरू में विशाल प्रशांत आगे दिखने लगे। फिर यह अंतर 500 और फिर 5000 भी पार कर गया। अंतिम राउंड शेष रहते जब यह अंतर करीब 10 हजार हो गया तो राजग प्रत्याशी के जीत का जश्न शुरू हो गया। इस जश्न को देखते हुए आरा शहर के केजी रोड नवादा स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मतगणना केंद्र में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। राजग समर्थक बाहर जीत का जश्न मनाने लगे और महागठबंधन से जुड़े लोग हताश भी दिखने लगे, लेकिन औपचारिक घोषणा का इंतजार सभी को था। माले प्रत्याशी राजू यादव ने हार स्वीकारते हुए कहा- "केंद्र की पूरी टीम और भाजपा की राज्य टीम ने मिलकर हरा दिया। गरीबों की हार हुई है और अमीरों की जीत हुई है।" अंतिम राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10612 वोट से जीत गए। उन्होंने 10612 से भाकपा माले के राजू यादव को हरा दिया। विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले। वहीं भाकपा माले के राजू यादव को 68143 वोट मिले। जनसुराज की किरण देवी 5622 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। 3560 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News : Tarari vidhan sabha result 2024 in favour of bjp party vishal prashant bihar upchunav result
जश्न मनाते राजग समर्थक। - फोटो : amar ujala digital
भाजपा की जीत की वजह वही, जो तय थी
भाजपा के जरिए राजग ने महागठबंधन की यह सीट छीन ली। यहां भाजपा से ज्यादा राजग की जीत कहना गलत नहीं होगा। इस सीट पर जीत में क्या अहम राह- 1. सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के कभी विधायक रहे सुनील पांडेय ने बेटे विशाल प्रशांत की जीत के लिए सारे घोड़े खोल दिए थे। 2. राजग में भाजपा के साथी सभी दल पूरे मन से यहां जुटे थे। जदयू कोटे के केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्री के करीबी भाजपाई प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जनसभा करने आए थे। इस जनसभा में राजग के नेताओं ने एकजुटता दिखाई थी। चिराग पासवान भी आए थे। माले समर्थक रहे दुसाध वोटरों को साधने के लिए चिराग पासवान ने न केवल सीएम के साथ सभा की, बल्कि रोड शो के जरिए भी वोटर बटोरे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने माले के मुसहर वोटरों में राजग के लिए सेंधमारी की। यह सेंधमारी तो हुई ही, माले का बनिया प्रत्याशी की जगह यादव प्रत्याशी लाना भी भाजपा के लिए अच्छा रहा। वैश्य वोटर सुदामा प्रसाद की जगह राजू यादव को स्वीकार नहीं कर सका और भाजपा के साथ हो लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed