फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : surveillance team arrested bihar police inspector to taking bribe in Muzaffarpur

Bihar News : निगरानी टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते दबोचा, ग्यारह हजार रुपया ले रहा था घूस

Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
सार

Bihar : निगरानी टीम ने एक दारोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 हजार रुपे बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही निगरानी टीम उसे लेकर पटना निकल गई।  

विज्ञापन
Bihar News : surveillance team arrested bihar police inspector to taking bribe in Muzaffarpur
निगरानी टीम की गिरफ्त में घुसखोर एसआई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम ने एक घुसखोर एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी एसआई सुमन झा सिवाईपट्टी थाने में पदस्थापित है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि निगरानी विभाग पटना की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि वह दारोगा किसी शख्जिस से जबरन रिश्सवत देने कके लिए दवाब बना रहा है।  सूचना मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया, जिसमें निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर एसआई सुमन झा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जिस समय वह गिरफ्तार हुआ उस समय वह ₹11 हजार रुपया रिश्वत ले रहा था। फिलहाल आरोपी एस आई सुमन झा को निगरानी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है। देर शाम की गई इस करवाई के बाद टीम आरोपी दारोगा को पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी एसआई सुमन जी झा इसके पूर्व एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के ओपी इंचार्ज रह चुके हैं।

विज्ञापन


सड़क पर रिश्वत लेते किया गिरफ्तार 
 इस मामले में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले परिवादी पवन कुमार के द्वारा अनुमंडल से जांच के लिए सिवाई पट्टी थाने को भेजा गया था। इसकी जांच दारोगा सुमन झा के द्वारा किया जाना था। सुमन झा ने इसके जांच-प्रतिवेदन और आगे की कार्रवाई करने के लिए परिवादी से 11 हजार रुपए की मांग की। दारोगा सुमन झा का कहना था कि जब तक 11 हजार रुपया नहीं दोगे तब तक काम नहीं होगा। कई दिनों तक लगातार यही रवैया चलता रहा। तब थक-हारकर परिवादी ने इस बात की शिकायत पटना निगरानी थाने में की। 9 अगस्त 2024 को आरोपी एसआई के खिलाफ में पीड़ित ने पटना निगरानी ब्यूरो ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की गई। टीम ने जांच में शिकायत को सत्य पाया और फिर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी की घेराबंदी की गई। आरोपी ने पीड़ित को सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के बनघड़ा बाजार के पास सड़क पर अकेले बुलाया और रुपए की मांग की। योजना के अनुसार आरोपी दारोगा सुमन झा को को टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed