फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : STF arrested notorious wanted Naxalite patna bihar police

Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 07:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Mar 2025 07:32 PM IST
सार

Bihar : राजधानी के वांछित और कुख्यात नक्सली को एसटीएफ ने दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : STF arrested notorious wanted Naxalite patna bihar police
कुख्यात नक्सली रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पटना जिला के वांछित कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पटना जिला के   मसौढ़ी थाना क्षेत्र से छापामारी कर की गई है। पटना पुलिस ने बताया कि वांछित कुख्यात नक्सली मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दिधमा निवासी स्व० चन्द्रदीप रविदास का पुत्र रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के लौटने पर दुर्गा मंदिर को गंगाजल से धोया, कल यहीं किया गया था स्वागत
विज्ञापन


नवादा के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में था शामिल
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान वर्ष 2019 में पटना जिला के खिरिमोड़ थाना अन्तर्गत ग्राम कोडिहरा के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी को आग के हवाले कर दिया था। वर्ष 2019 में नवादा जिला के रजौली थाना अन्तर्गत दिबौर घाटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। उक्त नक्सली के विरूद्ध पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिला के विभिन्न थानों एवं झारखण्ड राज्य के लातेहार में 20 से अधिक नक्सल कांड दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed