{"_id":"649124ce90b8a9b6930c8543","slug":"bihar-news-sitamarhi-co-was-arrested-by-vigilance-team-accused-of-corruption-taking-bribe-crime-story-in-h-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार के एक अंचलाधिकारी को हाफ पैंट, बनियान में ही लेते गए अफसर, घूसखोरी के कारण ऐसी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार के एक अंचलाधिकारी को हाफ पैंट, बनियान में ही लेते गए अफसर, घूसखोरी के कारण ऐसी फजीहत
Tue, 20 Jun 2023 09:32 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:32 AM IST
सार
बिहार में विजलेंस की टीम ने एक अंचल अधिकारी को 25 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीओ को टीम ने कपड़ा तक पहने का मौका नहीं दिया। हाफ पेंट और बनियान में ही गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन
विजलेंस टीम की गिरफ्त में घुसखोर सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के डुमरा सीओ को विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार के सुबह डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश के कैलाशपुरी स्थिति आवास पर छापेमारी कर विजलेंस की टीम ने सीओ को 25 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीओ को टीम के द्वारा कपड़ा तक पहने का मौका नहीं दिया। हाफ पेंट और बनियान में ही विजलेंस की टीम गिरफ्तार कर पहले सर्किट हाउस ले गई।
विज्ञापन
जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपए
सीओ चंद्रजीत प्रकाश पर आरोप है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम पर उन्होंने 50 हजार रुपए की डिमांड की थी। इसी बीच पीड़ित के द्वारा विजलेस की टीम से संपर्क किया गया और अपनी सारी कहानी बताई। जिसके बाद विजलेंस की टीम ने आज सीओ के कैलाशपुरी स्थित आवास पर छापेमारी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लोक शिकायत निवारण में भी की थी शिकायत
इस संबंध में विजलेंस के वरीय अधिकारी डीएसपी गोपाल कृष्णा का कहना है कि गौरी शंकर सिंह है इस मामले के परिवादी हैं जिनका जमीन अतिक्रमित किया गया है। उसको खाली कराने के लिए लगातार सीओ से कंप्लेन किया गया। सीओ जब नही सुने तो डीएम तक परिवादी के द्वारा दो बार लोक शिकायत निवारण में शिकायत किया गया। लोक शिकायत जिला पदाधिकारी सह डीएम ने द्वारा दोनों बार जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया। बावजूद इसके जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हुआ। तब परिवादी गौरी शंकर सिंह ने सीओ चंद्रजीत प्रकाश से जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार लगाई। इसी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए सीओ चंद्रजीत प्रकाश ने गौरी शंकर सिंह से 50 हजार रुपए का डिमांड किया था। आज सुबह सीओ के आवास से रंगे हाथ परिवादी से 25 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजलेंस के वरीय अधिकारी डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि विजलेंस की टीम आरोपी सीओ चंद्रजीत प्रकाश को निगरानी कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन