Bihar News: बेहोश घर पहुंचे गायक की मौत, जहर दिए जाने का डर; प्रतिद्वंद्वियों की साजिश बता रहे ऋतुराज के परिजन
Bihar News: परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ऋतुराज के नंबर पर एक फोन आया था। फोन किसका था इसके बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। फोन कॉल आने के बाद वह घर से निकले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के जाने-माने आर्केस्ट्रा के सिंगर ऋतुराज सिंह की संदिग्ध स्थिति में शनिवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पहुंची। इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतक सिंगर पोखरैड़ा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या की गई है।
घटना को लेकर ऋतुराज के मौसेरे ससुर नवीन कुमार तिवारी का कहना है कि रात करीब दो बजे उनकी साढू की बेटी ने फोन कर बताया कि ऋतुराज को उनका एक दोस्त बेहोशी की हालत में लाया है, जिसका नाम कन्हैया है। मामले की जानकारी पर वे तड़के पोखरैड़ा गांव पहुंचे और ऋतुराज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार के लोग उसे लेकर दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे। शनिवार दोपहर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत पाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस कर दी गई।
फोन आने पर घर से निकले थे ऋतुराज
परिवार के लोगों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ऋतुराज के नंबर पर एक फोन आया था। फोन किसका था इसके बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। फोन कॉल आने के बाद वह घर से निकले थे। रात करीब दो बजे उनका दोस्त उन्हें लेकर पहुंचा तो वह बेहोशी की स्थिति में थे।
जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि ऋतुराज गायन के क्षेत्र में काफी आगे चल रहे थे। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता के कारण साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या की गई है। वहीं, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। अभी परिवार के लोगों से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।