फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Olympics 2024 Bjp MLA Shreyasi Singh to Compete in Shot Gun Trap Event Today Know about MLA Turned Athlete

2024 Paris Olympics : भारत के लिए पेरिस में निशाना साधेंगी भाजपा की एक विधायक; जानिए, MLA श्रेयसी सिंह कौन है

Tue, 30 Jul 2024 07:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Jul 2024 07:02 AM IST
सार

Shreyasi Singh Paris Olympics 2024 : भारतीय समयानुसार आज साढ़े 12 बजे भारत की नजर पेरिस ओलंपिक के शॉट गन ट्रैप इवेंट पर होगी, जिसमें श्रेयसी सिंह देश के लिए निशाना साधेंगी।

विज्ञापन
Olympics 2024 Bjp MLA Shreyasi Singh to Compete in Shot Gun Trap Event Today Know about MLA Turned Athlete
श्रेयसी सिंह उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं, आज सभी की नजर रहेगी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। 16 खेलों के 69 मेडल इवेंट में भारत की ओर से 117 एथलीट दमखम दिखाने में जुटे हैं। भारत के पास पदक आया भी है और उम्मीद अभी लगातार बनी हुई है। इन एथलीट के बीच एक ऐसी भी एथलीट हैं, जो अन्य एथलीटों के लिए प्रेरणा हैं। बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर निवासी और देश की इकलौती विधायक शूटर के रूप में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर वहां गई हुई हैं। वह 30 व 31 जुलाई को ओलंपिक में भारत के लिए शॉट गन ट्रैप इवेंट में मेडल में पर निशाना लगाएंगी। भारतीय समयानुसार वह दिन के 12:30 बजे और पेरिस टाइम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शॉट गन ट्रैप इवेंट में निशाना साधेंगी।

विज्ञापन




कॉमनवेल्थ गोल्ड पर निशाना साध चुकी हैं श्रेयसी
30 जुलाई को उनका क्वालीफाई होगा और 31 जुलाई को फाइनल होगा। भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह की पुत्री हैं। श्रेयसी सिंह एथलीट होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। वह मौजूदा बिहार विधानसभा की सदस्य भी हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जमुई विधायक हैं। श्रेयसी ने साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड पर निशाना लगाकर देश का नाम ऊंचा किया था। ऐसे में अब उनसे उम्मीद है कि वह पेरिस में भी मेडल जीतकर देश और अपने राज्य का नाम रौशन करेंगी।
विज्ञापन


राजनीतिक परिवार से आती हैं श्रेयसी सिंह
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित 33 साल की श्रेयसी सिंह ऐसे परिवार से हैं, जिसे बिहार में राजनीति के लिए जाना जाता है। उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह राजसी परिवार की हैं और पिता के नक्शे-कदम पर चलकर राजनीति में आई हैं। उनकी मां बांका के सांसद रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी इस परिवार का करीबी नाता रहा है और उनसे दूरी का भी, लेकिन अब भाजपा विधायक होने के नाते सत्ताधारी खेमे से हैं। श्रेयसी सिंह 2020 में विधानसभा चुनाव में उतरी थीं और बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गई थीं। श्रेयसी ने लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण भी किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंचों पर भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed