{"_id":"65ed95fb9d0447b3600fea82","slug":"bihar-news-shahabuddin-wife-hena-shahab-will-fight-against-lalu-yadav-rjd-party-candidate-as-independent-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : लालू की पार्टी का मजबूत खंभा उखड़ा; बाहुबली दिवंगत सांसद की बेगम हिना शहाब उतरेंगी निर्दलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : लालू की पार्टी का मजबूत खंभा उखड़ा; बाहुबली दिवंगत सांसद की बेगम हिना शहाब उतरेंगी निर्दलीय
Sun, 10 Mar 2024 04:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 10 Mar 2024 04:44 PM IST
सार
Bihar News : लालू प्रसाद यादव से गहरे जुड़े और राष्ट्रीय जनता दल के सांसद रहे बाहुबली दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की बेगम हिना शहाब ने आखिर बगावत का बिगुल फूंक दिया। पहली बार उन्होंने खुद को राजद से बाहर बताया और चुनाव में निर्दलीय उतरने का एलान किया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल से कोई नाराजगी नहीं है। और, सभी दल मेरे संपर्क में है। सभी लोग मेरे हैं लेकिन मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगी। रविवार दोपहर एक निजी कार्यक्रम में हीना शहाब पहुंची हुई थीं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लडूं या मेरा पुत्र लड़े या हम में से कोई भी लड़े। हमलोग निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एक बार निर्दलीय भी लड़ कर देखते हैं।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो के काफी करीबी थे शाहबुद्दीन
आपको बता दें कि दिवंगत शाहबुद्दीन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी थे। आज भी उनकी तस्वीर राजद के कई पोस्टरों में दिख जाती है। लेकिन, शहाबुद्दीन के जाने के बाद उनके परिवार और राजद के बीच काफी दूरी हो गई। इस बात पर मोहर तब लग गया जब सीवान में लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत सीवान पहुंचे हुए थे। मंच पर सभी नेता तो मौजूद थे, लेकिन शहाबुद्दीन परिवार गायब था।
विज्ञापन
हम लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे
तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में शहाबुद्दीन के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं दिखने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इसी बीच हीना शहाब का यह बयान कि हम लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यह अब तय हो चुका है कि शहाबुद्दीन परिवार और राजद में दूरियां खत्म होने के बजाय और बढ़ गई है।
विज्ञापन